• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कृत्य

-अपने दोस्त के साथ बाइक में बैठाकर ले गए था आरोपित छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को आरोपित अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाक...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 11 Jun 2020 04:11:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2020 04:11:35 AM (IST)
नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कृत्य

-अपने दोस्त के साथ बाइक में बैठाकर ले गए था आरोपित

छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग को आरोपित अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया था। आरोपित ने नाबालिग के साथ जोर जबर्दस्ती करते हुए दुष्कृत्य किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध कायम किया और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि भोला पिता आनंदराव सोसकार (25) अपने दोस्त सोनू पिता सुक्कन नागवंशी (25) के साथ मिलकर उसे जबर्दस्ती बाइक पर बैठाकर ले गया था। भोला ने जोर जबर्दस्ती करते हुए नाबालिग के साथ दुष्कृत्य किया। इस मामले में नाबालिग ने थाने पहुंचकर अपहरण और दुष्कृत्य की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ अपहरण, दुष्कृत्य सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया और जांच शुरू कर दी।


............................

करंट लगने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के भुड़कुम निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि बिजली का काम करवाने के दौरान सुरक्षा का इंतजाम नहीं किए गए थे। जिस कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुडकम निवासी मनाराम पिता तुलसा इनवाती (34) के परिजनों ने बताया कि अमरवाड़ा निवासी सुदामा पिता कृष्णा ओक्टे के पास मनाराम काम कर रहा था। जहां बिजली का काम करते समय सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। जिसके चलते मनाराम को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्गकायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बिजली का काम बगैर किसी सुरक्षा उपाएं के करवाया जा रहा था।

दहेज में कार देने से कियान इन्कार के बाद तोड़ी शादी, मामला दर्ज

छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला कायम किया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपित ने शादी तय हुई थी। शादी तय होने के बाद ही आरोपित ने दहेज में कार की डिमांड की। कार देने से मना किया गया तो आरोपित ने शादी तोड़ दी। इस मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया। चांद थाना प्रभारी भूपेंद्र दीवान ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी गुरैया रोड निवासी शहशांह पिता ओमप्रकाश के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के कुछ दिन बाद ही आरोपित शहशांह द्वारा दहेज में कार की मांग की गई। इस बात को लेकर युवती पक्ष के लोगों ने कार देने से इंकार कर दिया। कार देने से इंकार किए जाने के बाद आरोपित शहशांह ने शादी तोड़ दी। जिसको लेकर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम किया और जांच शुरू कर दी।