
Madhya Pradesh News : छिंदवाड़ा (नप्र)। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक और वर्तमान में भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन शाह बट्टी का रविवार को भोपाल में हृदयाघात से निधन हो गया। वे बीते चार दिनों से भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे।
रविवार शाम छह बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली। बट्टी के निज सचिव अफरोज खान ने बताया कि बट्टी को पहले भी दो बार अटैक आ चुका था, जिसके बाद रविवार को उन्हें तीसरा अटैक आया। विभिन्न सामाजिक और राजनैतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बट्टी की गिनती आदिवसियों के मुखर नेताओं में होती थी। वह अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2003 में विधायक रह चुके हैं।