
दमुआ। एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे और दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबांके की पहल पर कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए प्राथमिक जांच के लिए नगर के समाजसेवी नरेंद्र राजपाल कर्णेश अग्रवाल, किशन अरोरा मदन सोनी एवं राजीव सूर्यवंशी प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये की राशि का सहयोग प्रदान किया गया। जिससे पांच थर्मल स्कैनर व पांच पल्स ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे। इससे आम जनमानस की प्राथमिक स्तर की जांच हो सकेगी।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए दोनों उपकरणों की कमी से प्राथमिकी जांच करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उपकरणों की मदद से प्रत्येक व्यक्ति की जांच प्राथमिक रूप से आसानी से की जा सकेगी। नगर के समाजसेवियों से सहयोग स्वरूप मिली राशि 25 हजार का चेक नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय को प्रदान किया गया। जिसे एसडीएम जुन्नाारदेव तक पहुंचाया जाएगा। राशि का चेक प्रदान करते समय नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गुलबाके समाजसेवी नरेंद्र राजपाल मदन सोनी तथा राजीव सूर्यवंशी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य केंद्रों में थर्मल स्केनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर होने से प्राथमिक जांच में आसानी होगी। दमुआ स्वास्थ्य केंद्र में नगर के एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना दमुआ खरीदी करने एवं बैंकों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं जिनकी प्राथमिक जांच आवश्यक रूप से की जानी आवश्यक है। नगर के समाजसेवियों की सहयोग राशि से खरीदे गए उपकरणों का सदुपयोग होगा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा।