
अब 7 जून को खुलेगी मंडी
पांढुर्णा। शहर की कृषि उपज मंडी में भारतीय कपास निगम, सीसीआई ने कपास खरीदी 4 दिनों के लिए बंद रहेगी, क्षेत्र में अचानक बारिश होने से किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। वर्षा को देखते हुए कृषि मंडी समिति प्रबंधन ने यह क्षेत्र के किसानों की परेशानी देखते यह निर्णय लिया है। बुधवार के दिन बड़ी उम्मीद के साथ अपना कपास लेकर किसान मंडी पहुचा उसे भी निराश वापस लौटना पड़ा। मंडी परिसर में सीसीआई द्वारा कपास खरीदी 7 मई से प्रारंभ की गई थी। जिसमें 5500 किसानों ने सीसीआई को कपास बेचने के लिए पंजीयन किया था। परंतु सीसीआई ने अब तक कुल 1901 किसानों का ही कपास खरीदा है और 3550 किसान शेष बचे हैं। जो रोजाना अपने पंजीयन के मुताबिक कृषि उपज मंडी के चक्कर काट रहा है। किसान परेशान हो रहा है पहले अतिवृष्टि के चलते फसल का एवरेज नहीं मिला अब बेचने के समय मौसम की मार पड़ रही है।
इनका कहना है
4 जून से 7 जून तक कृषि उपज मंडी में वर्षा के कारण भारतीय कपास निगम सीसीआई कपास खरीदी नहीं करेगी। जिसके चलते मंडी परिसर बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
मनोज चौकीकर मंडी सचिव पांढुर्ना
मोक्षधाम की बाउंड्री वाल टूटी, पुलिया हुई क्षतिग्रस्त
परासिया। परासिया वार्ड नम्बर 7 के मोक्षधाम की बांउड्री बाल, एवं जर्जर पुलिया बनाने की मांग भाजपा युवा मोर्चा ने करते हुयें ज्ञापन सौंपा। परासिया रावनवाडा माग्र पर महाकालेश्वर मोक्षधाम की बाउंड्री वॉल काफी लंबे समय से टूटी हुई है। इसी मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह पुलिया दो वार्डो को जोड़ते हुए बायपास मार्ग का काम करती थी। पुलिया के जर्जर होने से यहां से आवागमन कम हो गया है। साथ ही दुर्घटना का भय भी बना रहता है। इस समस्या को लेकर युवा मोर्चा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मयूर देषमुख द्वारा सौपे गये ज्ञापन में कहा गया कि मोक्षधाम की बाउंड्री वाल टूटी हुई है। जिसके कारण वहां पर बने मकानो में बरसात का पानी आ जाता है। जिससे जनधन की हानि का खतरा है। पुलिया भी काफी जर्जर है। पुलिया की रिटनिंग बाल गिर चुकी है। जिस कारण पानी का बहाव लोगो के घरो में आ रहा है। उन्होने कहा कि बारिष पूर्व बांउड्री वाल एवं पुलिया ठीक करा दी जाए। राजू माहोरे, रिंकू घोरके, मनोज खेलवाडी, मयूर देषमुख, राहुल विश्वकर्मा, सिद्वार्थ श्रीवास्तव, आकाश नागवंशी, आकाश माहोरे, विवेक माहोरे ने मांग की है कि जल्द से जल्द बांउड्रीबाल और पुलिया ठीक करा दी जाए।
भाजयुमों का पौधरोपण पांच को
परासिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा पर्यावरण दिवस पर पांच जून को पौधरोपण करेगी। परासिया मोक्षधाम में पौधरोपण किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी रिंकू घोरके, मयूर देशमुख, राहुल विश्वकर्मा, सिद्वार्थ श्रीवास्तव, आकाश नागवंशी, विवेक माहोरे, पर्यावरण दिवस पर मोक्षधाम में पौधरोपण करेंगे।
वोल्टेज की समस्या का नहीं हो सका निदान
परासिया। नगर के अनेका वार्डों में बिजली के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर रखा है। अचानक बढ़ने वाले वोल्टेज से विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं, बल्ब फ्यूज हो रहे हैं। एलईडी खराब हो रही है। ऐसे में विभाग की ओर से पहल नहीं होने से समस्या दुगुनी हो गई है।
नगर के कई वार्डों में वोल्टेज के उतार चढ़ाव की समस्या है। वार्ड क्रमांक तेरह में इसकी सबसे ज्यादा समस्या है। गर्मियों में लोड बढ़ने के बाद उतार चढ़ाव लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात में पंखे बेहद कम स्पीड पर चलते हैं। कूलर की गति धीमी हो जाती है। इस बीच अचानक वोल्टेज बढ़ जाता है। जिससे उपकरण खराब होने का डर रहता है। इधर वार्ड तेरह में बिजली गिरने के बाद कई लोगों के टीवी आदि उड गए थे। इसके बाद वोल्टेज की समस्या ने लोगों को रुला दिया है।
सभी के पास नहीं है स्टेबिलाईजर
वोल्टेज की समस्या से निदान के लिए आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों में बिल्ट इन स्टेबिलाईजर होते हैं, लेकिन जिनके उपकरण पुराने हो चुके हैं उनके लिए यह समस्या का कारण बन रहा है। घर के सभी उपकरणों को बचाने के लिए लोग स्टेबिलाईजर कहां से लाएंगे।
वोल्टेज के उतार चढ़ाव से लोग बड़ा खतरा महसूस कर रहे हैं। बीते दिनों स्टेशन रोड पर हैंडलूम शाप में आग लग गई। आग का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। बिजली का उतार चढाव भी इसका कारण हो सकता है। इसलिए नागरिकों ने शीघ्र ही समस्या के हल की मांग की है।