
अनलॉक 1 के नियमों का करें पालन
छिंदवाड़ा। जिले में 31 मई को लॉक डाउन समाप्त हो गया है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद आनलॉक वन अवधि में पूरा शहर लगभग खुल गया है। वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सीएसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अनलॉक 1 का गंभीरता से पालन करें और समय पर दुकान एवं अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दे। साथ ही गंभीरता से मास्क लगाएं। जिसको लेकर जारी एक वीडियों में शहरवासियों से सीएसपी द्वारा अपील की गई है। सीएपसी अशोक तिवारी के जारी हुए वीडियों में शहर वासियों से अपील की जा रही है कि लॉक डाउन की अवधि 31 मई को समाप्त हो गई है। इस अवधि के बादशहर सहित जिले में अनलॉक की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सारा शहर खुल गया है। जहां लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल लिए है। प्रतिष्ठाान में आने वाले लोगों से बचे और स्वयं भी दुकानदार मुंह में पूरे समय मास्क लगाकर रखे। इसके अलावा प्रशासन द्वारा जो प्रतिष्ठान बंद करने का समय तय किया है उसका भी गंभीरता से पालन करें। सीएसपी श्री तिवारी द्वारा शहर वासियों से की गई अपील खास तौर पर अपील की गई कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान में भीड़ न लगाएं और दुकान में आने वाले लोगों को सेनेटाइजर का उपयोग करवाए।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी का किया सम्मान
14
स्टेशन के देवा गणेश उत्सव समिति ने किया सम्मान
छिंदवाड़ा। कोरोना महामारी के समय की गई जनकल्याणकारी सेवाओं को देखते हुए स्टेशन के देवा गणेश उत्सव समिति रेलवे स्टेशन ने वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी के निवास पर पहुंचकर उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया। समिति के सदस्यों ने :र्ूेातसंगठन सर्वोपरीःर्ूेात के सिद्धांत को लेकर कार्य करने वाले श्री झांझरी को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मान पत्र दिया और कहा कि उनके द्वारा की गई जन कल्याणकारी सेवा मानवता की एक मिसाल है। लॉक डाउन के समय अनेक परिवारों के सैकड़ो सदस्य जो अन्य जिलों में फंसे हुए थे, उन्हें अपने गृह नगर लाने या जिन्हें बाहर जाना आवश्यक था, उन्हें पहुंचाने में पूरी सजगता से मदद की, उल्लेखनीय तथ्य यह भी है कि जिस समय है कि आपदा के दौर में लोग जहां अस्पताल जाने में परहेज कर रहे थे, वहां श्री झांझरी आधी रात को भी आकस्मिक चिकित्सा सहायता के लिए उपस्थित रहे और मदद प्रदान की। बिना किसी प्रचार प्रसार के राशन किट के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता इस कोरोना के संकट काल मे की है जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। गौरतलब है कि श्री झांझरी समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। हर वर्ग की मदद करने को हमेशा तत्पर रहते हैं, विपरीत परिस्थियों में भी लगातार जनता की सेवा करने के कारण समिति ने श्री झांझरी को कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति की ओर से लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहने, नितेश गुप्ता, विनीत साहू, हिमाचल ठाकुर, मनोज राजपूत, इंगलेश भोर, आनंद मूले आदि उपस्थित थे।