
7
छिंदवाड़ा। श्री योग वेदांत सेवा समिति आश्रम लिंगा में शनिवार को आशाराम बापू के साधकों द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम सम्पन्ना किया, जिसमें बड़, पीपल, आंवला, जामुन जैसे औषधीगुणों युक्त पौधों का रोपण किया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से टी गार्ड भी लगाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि, वर्षा ऋतु के दौरान समिति जगह, जगह प्रतिवर्ष पौधारोपण करती है। यह अभियान वर्षा ऋतु के अंत तक जारी रहेगा। इस आश्रम में समय, समय पर साध्वी बहनों के सत्संग आयोजित होते हैं। प्रत्येक गुरूवार को आशारामायण का पाठ होता है। शरद पूर्णिमा पर भव्य आयोजन एवं अन्य त्योहारों पर कई देवीय कार्य निरंतर सम्पन्ना होते हैं। बीसापुर, गोंदरा, उमरानाला, उभेगांव, बिछुआ के कई साधक खजरी आश्रम नहीं आ पाते। वह बापूजी के लिंगा आश्रम आकर दर्शन लाभ कर ध्यान, भजन का पुन्य अर्जित करते हैं। कार्यक्रम में जिला भाजपा कोषाध्यक्ष विलाष घोंगे, साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोडे, अशोक कराड़े, सुभाष इंगले, धीरज चौरे, राहूल चौहान, बाबाजी, मोहित मखाना, आदि मुुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सांसद नकुल नाथ का दौरा कल से
विभिन्ना कार्यक्रमों में शामिल होंगे
छिंदवाड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने बताया कि सांसद नकुल नाथ 24 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे। सांसद श्री नाथ अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान विभिन्ना कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री तिवारी ने आगे बताया कि सांसद का 24 अगस्त को सुबह 11ः15 बजे विशेष वायुयान से छिंदवाड़ा आगमन होगा। जिसके बाद सुबह 11ः30 बजे हेलीकाप्टर से बटकाखापा के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री नाथ बटकाखापा से कार द्वारा दोपहर 12ः15 बजे ग्राम देवरी पहुंचेगे जहां स्वर्गीय मनमोहन शाह बट्टी के निवास पर परिजनो से भेंटकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। जिसके बाद हेलीकाप्टर से दोपहर 1ः15 बजे जमुनिया (छिंदवाड़ा ग्रामीण) जाएंगे। दोपहर 1ः45 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम बौहनाखैरी पहुंचकर स्व. रमेश यदुवंशी के निवास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के उपरांत श्री नाथ का शिकारपुर आगमन होगा। 25 एवं 26 अगस्त को श्री नाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।