फोटो 16काली मंदिर में फलदार पौधों का रोपण भी किया
जुन्नाारदेव। देश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का जन्मदिवास जुन्नाारदेव के भाजपा जनों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। भाजपा नेताओं ने काली मंदिर प्रांगण में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर विधिवत आरती पूजन कर लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इसके बाद काली मंदिर प्रांगण में फलदार पौधारोपण कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और पूर्व जिला महामंत्री शंकर लाल सेन ने वीडियो संदेश जारी कर प्रहलाद पटेल की लंबी आयु एवम उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जन्म दिवस की बधाई प्रेषित की।
विशाला मंदिर की दान पेटी का टूटा ताला
जुन्नाारदेव। मुख्य शहर जुन्नाारदेव से विशाला धार्मिक स्थान पर गोमुख स्नान कुंड के समीप स्थित शिव पार्वती मंदिर की दान पेटी का ताला एक बार फिर टूटा हुआ मिला। रविवार सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने दान पेटी का टूटा हुआ ताला देखकर जुन्नाारदेव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोपहर बाद मंदिर पहुंचकर टूटे हुए दान पेटी व चोरी हुए अन्य सामग्री की जांच की। देर शाम तक चली जांच के कारण पेटी व मंदिर से किन सामग्रियों की चोरी हुई है, इसकी जानकारी नहीं पता लग पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। जुन्नाारदेव विशाला मंदिर के दान पेटी के ताले टूटने कि साल भर में कई बार घटना हो चुकी है।
निरीक्षण कर मजदूरों की समस्या से हुए रूबरू
15 विधिक सेवा सहायता प्राधिकरण के नेतृत्व में हुआ निरीक्षण
जुन्नाारदेव/दमुआ। पैरालीगल वालंटियर जितिका विश्वकर्मा द्वारा तहसील विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय जुन्नाारदेव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश बीएस भदौरिया के मार्गदर्शन एवं सचिव अपर जिला न्यायाधीश एके गोयल के निर्देशन में निरीक्षण कर ग्राम पंचायत रामपुर व भरदा गढ़ में मजदूरों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान मजदूरों ने इन्हें नियमित मजदूरी न मिलने की शिकायत की। यहां मजदूरों ने बताया कि उन्हें कलेक्ट्रेट दर पर निर्धारित मजदूरी प्रदान नहीं की जा रही है। वहीं मजदूरी भुगतान में भी राशि काट कर दी जा रही है। कार्यस्थल पर मजदूरों को 190 के स्थान पर 166 प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। जीतिका विश्वकर्मा ने मजदूरों की समस्या को सुन उन्हें शीघ्र ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान मजदूरों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग में के साथ कार्य करने व थोड़ी थोड़ी देर में साबुन से नियमित हाथ धोने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने तांसी में मनरेगा योजना में काम कर रहे 7 मजदूरो का भी संज्ञान लिया। मजदूर खाई नुमा स्थान पर निर्माण कार्य में संलग्न थे। जहां सुरक्षा के कोई व्यापक इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा कार्यस्थल पर पंचायत के द्वारा फेंसिंग की व्यवस्था भी नहीं की गई थी जिसकी लिखित शिकायत मजदूर द्वारा की गई।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
फौटो 17
विवाद और झड़प की बनी स्थिति
जुन्नाारदेव। जुन्नाारदेव में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुतला दहन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन की कोशिश की। दोनों ही पक्ष के पुतला दहन कार्यक्रम को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझा दिया। रविवार को नगर की श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में दोपहर 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता व कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पुतला दहन को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इधर नगरपालिका के फायर ब्रिगेड ने दोनों ही पक्ष के जलते हुए पुतले को बुझाया। काफी देर बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग अलग किया। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर पुतला दहन कार्यक्रम स्थल पर विवाद करने वाले कांग्रेसी नेताओं की नामजद शिकायत की। वहीं नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बगैर अनुमति के कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पुतला कैसे जला दिया। इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से बिना अनुमति पुतला दहन कार्यक्रम किए जाने के कांग्रेसी पर आरोप भी लगाए हैं।काफी मशक्कत के बाद एसडीएम मधु व नत राव धुर्वे ,तहसीलदार कमलेश राम नीरज, एसडीओपी एसके सिंह, थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर पुतला दहन कार्यक्रम स्थल पर मामले को शांत कराया।
भाजपा नेताओं ने 11 कांग्रेसी नेताओं की नामजद शिकायत की
नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने अपने लेटर पैड पर इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा पुतला दहन स्थल पर भाजपा नेताओं को जान से मार देने को लेकर को कांग्रेसी नेताओं की नामजद शिकायत की। इस शिकायत में भाजपा ने विधायक सुनील उईके, घनश्याम तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, रमेश साहू, अशोक विश्वकर्मा, अंकित राय, आदित्य राय, दानिश खान ,विक्रांत, प्रेम सा भलावी, प्रदीप शर्मा, यशदीप साहू की शिकायत कर एफ आई आर दर्ज करने व कार्यवाही किए जाने की बात थाना प्रभारी से की इस दौरान थाना प्रांगण में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
शिकायत के दौरान भाजपा के नेताओं ने थाना प्रांगण में थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए अपने शिकायत पत्र में कहा कि कांग्रेस विधायक सुनील उइके व उनके ड्राइवर, गनमैन एवं उनके मित्र क्वारंटाइन अवधि में चल रहे हैं। ऐसे में बिना अवधि को पूरे किए बिना ही पुतला दहन कार्यक्रम में उनके आ जाने से संक्रमण फैलने का खतरा है।
इनका कहना है
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कार्यक्रम प्रशासन से अनुमति लेकर किया गया है। जुन्नाारदेव में कांग्रेसी विधायक ने अन्य नेताओं के साथ मिलकर बगैर प्रशासन की अनुमति के पुतला दहन किया है।
नवजीत मोनू जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुन्नाारदेव
विधायक सुनील उइके की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही वह पुतला दहन स्थल पर आए हैं। उन्होंने नियम का कोई उल्लंघन नहीं किया है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक क्वारंटाइन अवधि में होने के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं।
घनश्याम तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुन्नाारदेव