
फोटो 1
- वार्ड नंबर दो फॉरेस्ट कॉलोनी के लोग अब हो रहे परेशान, बारिश में बन रही आफत
छिंदवाड़ा। नगरनिगम क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य तो किया जा रहा है। इस कार्य में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण आम जनता परेशान हो रही है। सीवरेज के कार्य के बाद सड़कों का सुधार नहीं हो रहा है, जिसके कारण बारिश में लोगों का चलना भी दूभर हो रहा है। सीवरेज का कार्य करने वाली कंपनी को सुधार कार्य करके देना है, लेकिन कंपनी अपने हाथ पीछे खींच रही है। कंपनी की लापरवाही का एक और मामले सामने आया है, जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। वार्ड नंबर दो में सीवरेज कंपनी ने सीमेंट सड़क खोदी, लेकिन उसमें सीवरेज का कार्य किया ही नहीं गया। जिसके कारण अब इस सड़क पर चलना भी दूभर हो रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो जेसीबी की मदद से सड़क को खोदा तो गया लेकिन बाद में कार्य बंद कर दिया गया। लोगों ने सुधार की मांग की है।