• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौंसर क्षेत्र में इस साल होगी संतरे की बंपर आवक

- संतरा मंडी का हुआ शुभारंभ, पिछले साल से तीन गुना होगी आवक - 1500 से 1800 के बीच में हो रही है संतरे की खरीदी फोटो 14 रविवार को हुआ संतरा मंडी का शुभ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 05 Oct 2020 04:12:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2020 04:12:03 AM (IST)
सौंसर क्षेत्र में इस साल होगी संतरे की बंपर आवक

- संतरा मंडी का हुआ शुभारंभ, पिछले साल से तीन गुना होगी आवक

- 1500 से 1800 के बीच में हो रही है संतरे की खरीदी

फोटो 14

रविवार को हुआ संतरा मंडी का शुभारंभ।

सौंसर (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना काल की इस विपरीत परिस्थितियों में संतरे की फसल किसान और क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है, क्योंकि इस साल सौंसर क्षेत्र में संतरे की फसल बंपर होने जा रही है। हालात बढ़िया बने रहे तो पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष तीन गुना अच्छी संतरे की होने की किसान बात कर रहे हैं। रविवार को नगर के मंजुला मंगल भवन में संतरा व्यवसायी सतीश बोड़खे की संतरा मंडी का विधिवत मुहूर्त पूर्व राज्यमंत्री नाना मोहोड़, भाजपा नेता एमएम पुरी, वरिष्ठ संतरा व्यवसायी समसु, जकरिया एवं गफ्फार भाई की प्रमुख उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ में शुभारंभ किया गया। हालांकि भाव 1500 से 1800 रुपये प्रति 1100 संतरे रहा।

एक ओर पूरे देश और क्षेत्र के लिए कोरोना संक्रमण लाकडाउन से परेशानी से भरा रहा। दूसरी और क्षेत्र में संतरे की बंपर फसल होने के चलते किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है, संतरा व्यवसायी और किसान सतीश बोड़खे ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान निरंतर संतरे की फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिला है, धूप कम मिली है। जिसके चलते संतरे की फसल पैदावार उर्वरता अधिक बढ़ी है और इसके कारण सौंसर क्षेत्र के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी इस साल संतरे फसल की बंपर हो रही है, खेतों के संतरे के झाड़ में बड़े पैमाने पर फसल नजर आ रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल सौंसर पांढुर्णा वरूड़, अमरावती, कलमेश्वर, काटोल, परतवाड़ा, नागपुर के अलावा अन्य जगहों पर भी संतरे की पैदावार अच्छी होने वाली है।


1000 की जगह 1100 संतरे ले रहे व्यापारीः

बंपर आवक होने के चलते इस साल संतरे की फसल के भाव में भारी गिरावट आई है, बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष संतरा व्यवसायियों के द्वारा किसानों से रुपये 1500 से 1800 रुपए प्रति 1100 संतरा के हिसाब से खरीदी की जा रही है, पूर्व में 1000 संतरे के हिसाब से किसानों से खरीदी की जाती थी, परंतु इस साल हजार के स्थान पर 1100 संतरे लेकर राशि 1000 संतरे की राशि दी जा रही है, हाल ही में संतरा मंडी व्यापारी संगठन की हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 1000 संतरे पर 100 संतरे अतिरिक्त दिए जाएंगे। हाल ही में संतरे को ट्रेन के माध्यम से बड़े शहरों कोलकाता और पड़ोसी देश बांग्लादेश पहुंचाने को लेकर भी रेलवे के अधिकारियों के द्वारा बैठक ली गई है।

0 0 0 00

फेसबुक पर पोस्ट को लेकर राजपूत समाज ने सौंपा ज्ञापन

सौंसर। सोशल मीडिया पर जातिगत द्वेष फैलाने के उद्देश्य पर रोक लगाने को लेकर रविवार को युवा पंकज ठाकरे के साथ युवाओं ने सौंसर थाने में पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है, पुलिस थाने में शिकायत करने आए विक्रम चौहान, राजेंद्र चंदेल, अंगद सिंह राजपूत, राजू राजपूत, गौरव, विलास सिंग, संजय सिंग ददघाये, बंटी सिंग, आलोक सिंग, मनोज ठाकुर, राम राजगुरू आदि ने बताया कि नगर के एक युवक के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर राजपूत समाज लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट की है, जिसके चलते नगर का राजपूत समाज बहुत आक्रोशित हुआ है, इनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। नगर में इस प्रकार की हरकतें ना हो जिससे कि नगर का वातावरण बिगड़े और तनाव का वातावरण निर्माण हो, सोशल मीडिया पर धार्मिक एवं सामाजिक तौर पर टीका टिप्पणी करने वाले पोस्ट पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि नगर और क्षेत्र का वातावरण भाईचारा और शांतिपूर्ण बना रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में राजपूत समाज के युवा उपस्थित थे।

टीआई और आरक्षक पर हमला करने के 21 आरोपितों को भेजा जेल

सौंसर। शनिवार को ग्राम जामलापानी में मोहगांव थाना प्रभारी और आरक्षक पर ग्रामीणों के द्वारा हमला किया था, पुलिस के कर्मचारियों पर मारपीट पथराव पर कार्रवाई करते हुए रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 आरोपितों को जेल भेज दिया है।

मोहगांव पुलिस पर हमले की घटना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद में पुलिस बल रात में ही ग्राम जामलापानी में पहुंचकर मारपीट करने वालों की धरपकड़ करती रही। जिसमें रविवार को 21 लोगों पर सौंसर में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट करने वाले आरोपियों में जामलपानी निवासी नानेश्वर भाऊराव इवनाती (40),रंचु पीलाजी मसराम (35), रामदास गोमाजी यूवनाती (45), गोविंदा बिंदु आहके (26), सूरज बबन सरेआम (21), दिनेश भैयालाल धुर्वे (23), संजय मंगल धुर्वे (35),मनताराम पिता मंगल धुर्वे (40), बिंदु ढूंदया आहके (42), सुंदर पिलाजी मस्तराम (36), इंदर मसराम (26), श्रवान तुमदाम (30), मोहन आहके (23) श्रीराम यूवनाती (26), सुरेश इवनाती (35),होरीलाल धुर्वे (32), अशोक धुर्वे (34), जनक मानिक सरेआम (35), अरुण राम सरयाम (35), नितेश भैयालाल धुर्वे (22), रामु अतराम धुर्वे (24) रविवार को जेल भेज दिया है,

जामलापानी में मोहगांव पुलिस पर हुए हमला हमले को लेकर जामलापानी निवासी 21 लोगों पर कार्रवाई की गई है, रविवार को सभी आरोपितों को सौंसर न्यायालय में पेश करने के बाद में जिला जेल में भेजा गया है।

- भूपेंद्र सिंह गुलबाके, थाना प्रभारी लोधीखेड़ा।