• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरार समाज ने मृत्युभोज न देकर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

10 मृत्युभोज के स्थान पर की श्रद्धांजलि सभा छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर समाज के निर्णय अनुसार कुरूति उन्मूलन की दिशा में ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 14 Aug 2020 04:07:32 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2020 04:07:32 AM (IST)
किरार समाज ने मृत्युभोज न देकर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

10

मृत्युभोज के स्थान पर की श्रद्धांजलि सभा

छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के आह्वान पर समाज के निर्णय अनुसार कुरूति उन्मूलन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए समाज के युवा जिलाध्यक्ष भीमसिंह चौरे एवं उनके परिवार ने बल्लु पटेल के स्वर्गीय पुत्र गोपाल पटेल के निधन होने पर तेरहवीं के दिन मृत्युुभोज न कराते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर फिजिकल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए पटेल परिवार द्वारा समाज के लोगों को मास्क एवं पौधे भेंट किए गए एवं स्मृति में 21 पेड़ प्रांगण में लगाए गए, साथ ही गायत्री परिवार के अरूण पराडकर, श्रीपाल सोलंकी एवं पंडित नर्मदा प्रसाद गोलू महाराज द्वारा विधिवत पूजन कर मृत्युुभोज के दुष्परिणाम एवं हानियों पर शास्त्र अनुसार प्रकाश डाला गया। उक्त सभी में मुख्य रूप से अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार चौरिया, जिला अध्यक्ष रघुवीर मोहने, महामंत्री नेरसिंह पटेल, संगठन मंत्री मुन्नाा पटेल, उभेगांव के सरपंच, गेंदसिंग पटेल, ग्राम अध्यक्ष भुवन पटेल, छिंदवाड़ा नगर अध्यक्ष वीरनलाल चौरे, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष चिंटू चौरे, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार पटेल, धनकुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष मनोज वानखेड़े, झीनो पटेल, शिक्षक दिलीप बरपेटे, शिक्षक गणेशलाल चौरिया, सरदार पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना में सम्मिलित होकर कुरूति उन्मूलन की दिशा में उठ रहे सामाजिक कदमों को संबल प्रदान किया।

बिना मास्क लगाए लोगों पर जुर्माना

छिंदवाड़ा। नगर निगम की राजस्व टीम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में अशोक तिवारी सीएसपी के निर्देशन में मास्क नहीं पहनने वाले 46 लोगों पर कुल 4600 रुपये का चालान करते हुए जुर्माना किया गया। इस दौरान मास्क पहनने की हिदायत दी गई। कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उक्त कार्रवाई में नगर निगम टीम में दुर्गेश रघुवंशी, आयुष्मान शामिल हैं।


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह बैस

छिंदवाड़ा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र सिंह बैस की संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का जबलपुर संभाग के महामंत्री पद पर नियुक्ति की गई है। श्री बैस की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार दुबे की स्वीकृति से प्रदेश सचिव हरिनाथ पाठक द्वारा जबलपुर संभाग के महामंत्री पद पर नियुक्त करने की घोषणा की गई है साथ ही संभाग स्तर पर उक्त संगठन को मजबूती से खड़ा कर उचित नेतृत्व प्रदान करने की अपेक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव ने की है तथा इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतक अधिवक्ता साथियों, मित्रों ने बधाई प्रेषित की है।

ऑनलाइन पेंटिंग स्पर्धा में सोनाली प्रथम, हर्षा द्वितीय

फोटो 11

सोनाली ने पेंटिंग बनाकर दिया गंदगी मुक्त गांव का संदेश

छिंदवाड़ा। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशक भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं रादुविवि जबलपुर के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे के निर्देशन तथा प्राचार्य डॉ अमिताभ पांडे, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगमोहन सिंह पूषाम व डॉ सुरेंद्र झारिया के मार्गदर्शन तथा एनएसएस टीम लीडर चंचलेश डेहरिया के नेतृत्व में गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गंदगी मुक्त मेरा गांव, विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने अपने गांव को गंदगी मुक्त बनाने के लिए पेंटिंग बनाकर संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सोनाली आहके प्रथम, हर्षा यादव द्वितीय तथा ओमिता बंदेवार तृतीय स्थान पर रही।

मंडल कार्यकारिणी गठन के लिए प्रतिनिधि का दायित्व दिया

छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा बालाघाट जिले में मंडल कार्यकारिणी गठन हेतु छिंदवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में दायित्व सौंपा गया है जो सौपें गए मंडलों में पहुंचकर मंडल कार्यकारिणी गठन में सहयोग करेंगे। जिसमें बिरसा मंडल में टीकाराम चंद्रवंशी, मलाजखंड में आशीष ठाकुर, बैहर उत्तम ठाकुर, उकवा संतोष जैन, गढ़ी नया संजय सक्सेना, किरनापुर रमेश पोफली, लांजी नत्थनशाह कवरेती, भाडरा नया शेषराव यादव, भानेगांव नया ठाकुर प्रियवर सिंह, हट्टा ताराचंद बावरिया, बालाघाट ग्रामीण ठाकुर दौलत सिंह, लामटा अरूण कपूर, परसवाड़ा नानाभाऊ मोहोड़, बालाघाट नगर परमजीत सिंह विज, लालबर्रा अनुज पाटकर, खमरिया योगेश सदारंग, भरवेली नया विजय झांझरी, बारासिवनी नगर जागेन्द्र अल्डक, बारासिवनी ग्रामीण हरिशचन्द्र अग्रवाल, खैरलांजी कमलेश उईके, कटंगी नितिन तिवारी, कटोरी नया मनेश श्रीवास्तव, तिरोड़ी नया संजय पटेल को मंडल कार्यकारिणी गठन हेतु प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व दिया गया है।