• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिन भर निकली धूप, शाम होते ही शुरू हुई बारिश

जिले में अभी तक 236.7 मिमीऔसत वर्षा दर्ज फोटो 12 शहर में शाम को हुई बारिश छिंदवाड़ा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार शाम को शहर में बारिश हुई। बीते 5...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sun, 28 Jun 2020 04:12:05 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2020 04:12:05 AM (IST)
दिन भर निकली  धूप, शाम होते ही शुरू हुई बारिश

जिले में अभी तक 236.7 मिमीऔसत वर्षा दर्ज

फोटो 12

शहर में शाम को हुई बारिश

छिंदवाड़ा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार शाम को शहर में बारिश हुई। बीते 5 दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों को राहत मिली। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा आगामी चार दिनों के मौसम को देखते हुये जिले के किसानों को मौसम के अनुसार कृषि कार्य करने की की सलाह दी गई है। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. विजय पराडकर ने बताया कि अगले 120 घंटों के दौरान 27 जून से एक जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31-34 डिग्री. सेंटीग्रेट और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री. सेंटीग्रेट के मध्य रहने तथा अधिकतम सापेक्षित आद्रता 75 से 87 प्रतिशत और न्यूनतम सापेक्षित आर्द्‌रता 42 से 51 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा पश्चिम दिशा में चलने और 9-14 कि.मी. प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

जिले में अभी तक 236.7 मिमीऔसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 34.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में शनिवार को 3.7 मिमीऔसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि तहसील तामिया में 2, सौंसर में 6, पांढुर्णा में 7.2, परासिया में 6.2, जुन्नाारदेव में 22.4 और उमरेठ में 4.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 191.2, मोहखेड़ में 230.2, तामिया में 221, अमरवाड़ा में 303, चौरई में 283.8, हर्रई में 180, सौंसर में 153.9, पांढुर्णा में 280.6, बिछुआ में 229.7, परासिया में 241.3, जुन्नाारदेव में 287.2, चांद में 237.8 और उमरेठ में 232.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।