यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिंधु भवन के लिए दान किया सोलर प्लांट
छिंदवाड़ा। सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिक चोइथराम झामनानी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सिंधु भवन के लिए सोलर प्लांट भेंट किया है। पूज्य सिंधी पंचायत ने बताया कि मोहन नगर में रहने वाले श्री झामनानी ने यह पुण्य कार्य स्व प्रेरणा से किया है, सोलर प्लांट के लग जाने से सिंधु भवन में अब गर्म पानी हमेशा उपलब्ध रहेगा। समाज के कार्यक्रम सहित कई अन्य गति
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 20 Aug 2020 04:05:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2020 04:05:30 AM (IST)
छिंदवाड़ा। सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिक चोइथराम झामनानी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सिंधु भवन के लिए सोलर प्लांट भेंट किया है। पूज्य सिंधी पंचायत ने बताया कि मोहन नगर में रहने वाले श्री झामनानी ने यह पुण्य कार्य स्व प्रेरणा से किया है, सोलर प्लांट के लग जाने से सिंधु भवन में अब गर्म पानी हमेशा उपलब्ध रहेगा। समाज के कार्यक्रम सहित कई अन्य गतिविधियां भी सिंधु भवन में होती है। कई राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन भी सिंधु भवन में हुआ है, चोइथराम झामनानी की इस सेवा का लाभ सभी को मिलेगा। इस सेवा के लिए पूज्य सिंधी पंचायत ने झामनानी परिवार का आभार माना है।