
चेन्नाई से आए थे सभी श्रमिक
छिंदवाड़ा। जिले में एक दिन में एक साथ 11 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को एक साथ 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को सौंसर के कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जो 27 रिपोर्ट आई, उसमें 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव निकली। श्री सिंह ने बताया कि सभी 11 मजदूर चेन्नाई से आए थे और किसी को भी घर नहीं भेजा गया था, इसलिए संक्रमण की समस्या बिल्कुल नहीं है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मरीज की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। एक दिन में एक साथ 11 मरीज मिलने से हड़कंप की स्थिति बन गई।
आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने की जरूरत : कलेक्टर
फोटो 5
पत्रकारों से चर्चा करते कलेक्टर सौरभ सुमन
छिंदवाड़ा। कलेक्टर सौरभ सुमन ने कहा कि जो भी मरीज आ रहे हैं, वो बाहर से आ रहे हैं। इसलिए जिले में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने की जरूरत है। लोग खुद ही कोरोना को लेकर नियमों का पालन करें तो समस्या नहीं होगी। श्री सुमन ने बताया कि जिले में स्क्रीनिंग के लिए 330 कर्मचारियों का दल बनाया है। जिन्हें पीपीई किट समेत सभी संसाधन दिए गए है। वहीं जिले में 44फीवर क्लीनिक भी बनाए गए हैं। जिसके जरिए मरीजों का इलाज हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में उन क्षेत्रो को चयनित किया गया है। जो कोरोना मरीज के संपर्क में आए हों। अब तक एक सप्ताह में 30 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले की आबादी 22 लाख के करीब है। पहले चरण में एक लाख लोगों की स्क्रीनिंग की योजना है। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।