
तामिया। हाल ही में हुए फेरबदल के बाद तामिया टीआई मोहन मर्सकोले देहात थाना छिंदवाड़ा स्थानांतरित किए गए। तामिया थाने में टीआई श्री मर्सकोले की रवानगी के बाद कोतवाली से आई उपनिरिक्षक प्रीति मिश्रा ने प्रभार रविवार शाम को संभाला। तामिया थाने में टी.आई. मोहन मर्सकोले 20 अक्टूबर 2019 को पदस्थ हुए थे। वो इसके पहले 2016 में तामिया थाने में पदस्थ रहे। लगभग 8 माह के दूसरे कार्यकाल में टी.आई. मोहन मर्सकोले ने उल्लेखनीय कार्य किए। भूराभगत मेले में तीन गुमशुदा नाबालिग बच्चों को घर तक पहुंचाने में उन्हें खासी सराहना और सम्मान मिला। तामिया थाने में लगभग 15 साल बाद उपनिरिक्षक स्तर की अधिकारी प्रीती मिश्रा को थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। कोतवाली छिंदवाड़ा में पदस्थ रही तेज तर्रार उपनिरिक्षक प्रीती मिश्रा 2013 बैच की उपनिरिक्षक हैं। तामिया में पहली बार मोहन मर्सकोले 11 फरवरी 2016 से 31 मार्च 2017 तक पदस्थ रहे।