• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज हवा में ही उखड़ गए सांकेतिक बोर्ड

फोटो 3 -स्मार्ट सिटी के लिए पूरे शहर में लगाएं गए थे बोर्ड छिंदवाड़ा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर भर में निगम द्वारा सांकेतिक बोर्ड लगाए गए थे। ताकि हर गली...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 12 Jun 2020 04:15:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2020 04:15:58 AM (IST)
तेज हवा में ही उखड़ गए सांकेतिक बोर्ड

फोटो 3

-स्मार्ट सिटी के लिए पूरे शहर में लगाएं गए थे बोर्ड

छिंदवाड़ा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर भर में निगम द्वारा सांकेतिक बोर्ड लगाए गए थे। ताकि हर गली और शहर के हर रास्ते की पहचान हो सके। निगम द्वारा शहर में किस गुणवत्ता का बोर्ड लगाए गए। इस बात का पता बारिश के साथ-साथ पहली तेज हवा में ही हो गया। दरअसल दो दिन पहले अचानक तेज हवा के चलते सांकेतिक बोर्ड अचानक ही जमीन से ही उखड़ गए। जो कई सवालों का जन्म दे रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर पिछले कुछ सालों से लगातार शहर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस विकास कार्य के चलते शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर हर गली और चौक चौराहों में सांकेतिक बोर्ड लगाए गए हैं। ताकि हर किसी को उस क्षेत्र की आसानी से जानकारी मिल सके। सांकेतिक बोर्ड लगाएं अभी कुछ माह ही हुए हैं कि दो दिन पहले अचनाक ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो हवा के चलते शहर के अधिकांश बोर्ड उखड़ गए। ऐसा ही नजारा चंदनगांव के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी का सामने आया। जहां एक निजी स्कूल के पास लगाए गए सांकेतिक बोर्ड हवा के कारण गिर गया। इसके अलावा शहर में कई स्थानों के बोर्ड भी उखड़ गए। जिसको लेकर निगम अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया गया।

इनका कहना है।

जिस ठेकेदार द्वारा शहर में बोर्ड लगाएं गए है उसे निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल ही बोर्ड को सही तरीके से लगाएं।

हिमांशु सिंह, आयुक्त, नगर पालिक निगम, छिंदवाड़ा

........................

सर्पदंश से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र के कोटलबर्री निवासी एक युवक बीती रात घर में सो रहा था। इस बीच जब उसे बाथरूम के लिए उठा और घर के पीछे गया तो उसके पैर में सांप लपट गया और पैर में सांप ने डस लिया। इस बीच पैर में लपटे सांप को युवक ने हाथ से अलग किया। इस बीच तत्काल ही युवक की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और युवक को नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रात में करीब 12 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार कोटलबर्री निवासी महेश पिता शिवजी इंदौरकर (42) के परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे महेश बाथरूम के लिए उठा था। बाथरूम जाते समय उसके पैर में अचानक ही सांप लपट गया। सांप के लपटने के बाद सांप ने पैर में डस लिया। इस बीच मशक्कत के बाद महेश ने ही सांप को हाथ से अलग किया। सांप को अलग करने के बाद महेश की आवाज सुनकर परिजन नींद से जागे। इस बीच घायल पड़े महेश को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। जहां रात करीब 12 बजे महेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी।


...............

जिले में बनाए गए 44 फीवर क्लीनिक

फौटो 4

-सर्विलेंस अधिकारी ने किया फीवर क्लीनिक का निरीक्षण

छिंदवाड़ा। मौसम में होने वाले परिवर्तन को लेकर जिले भर में सर्दी खांसी के मरीजों की भी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर जिले भर में करीब 44 से अधिक फीवर क्लीनिक बनाए गए हैं। फीवर क्लीनिक में कितने मरीज आ रहे हैं और किस तरह से इलाज किया जा रहा है इस बात की जांच करने के लिए गुरुवार को सर्विलेंस अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। साथ ही क्लीनिक के स्टाफ को दिशा निर्देश दिए गए। सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों कोरोना महामारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रयास के चलते इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है मौसम में होने वाले परिवर्तन के कारण सर्दी खांसी और बुखार के मरीज भी सामने आ रहे हैं। जिनके लिए जिले भर में करीब 44 फीवर क्लीनिक बनाएं गए है। साथ ही शहर में भी क्लीनिक संचालित है। क्लीनिक में किस तरह से लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं इस बात की जानकारी लेने के लिए गुरुवार को सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सुशील राठी ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामबाग और सुकलूढाना सहित पिंडरई विकासखंड जमुनिया फीवर क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। डा राठी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान कई तरह की हिदायत दिए जाने के साथ ही चिकित्सक एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे सर्दी खांसी के मरीजों को हर हाल में गंभीरता से देखे और उनका परीक्षण करें।