
वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं होने से होते हैं हादसे, 40 डंपरों पर ठोका जुर्माना
फोटो-
वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाते आरटीओ सुनील शुक्ला
छिंदवाड़ा। परिवहन मंत्री व आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 16 अगस्त से ट्रैक्टर व डंपर की जांच कर वाहनों के पीछे रिफ्लेकटर लगाने का अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत विभाग ने जिले भर में 870 ट्रैक्टर व डंपरों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा जुर्माने की कार्रवाई की गई। इस अभियान में परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस मिलकरकार्रवाई कर रहे हैं। इस अभियान के दौरान 40 डंपर पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। विभागीय अमला लगातार जांच कर वाहन चालकों को समझाईश भी दे रहा है कि अगर दोबारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर नजर नहीं आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि परिवहन विभाग का उद्देश्य यह है कि रात्रि में होने वाली दुर्घटनाएं कम हो अधिकांशदुर्घटनाओं का कारण सड़क किनारे खड़े वाहनों व उनमें रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं होने से हादसे होते हैं। आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज की जाएगी अगर वाहन बगैर रिफ्लेक्टर के मिलता है तो भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा।