• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

परासिया। चौकी मोहल्ला मुख्य मार्ग पर युवक का शव घर में ही फांसी पर लटका पाया गया। युवक ट्रक में कंडक्टरी करता था। हाल के दिनों में पीथमपुर से लौटने के...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 29 Jun 2020 04:05:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2020 04:05:18 AM (IST)
फांसी पर लटका मिला युवक का शव

परासिया। चौकी मोहल्ला मुख्य मार्ग पर युवक का शव घर में ही फांसी पर लटका पाया गया। युवक ट्रक में कंडक्टरी करता था। हाल के दिनों में पीथमपुर से लौटने के बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। युवक का नाम राजेश पांसे बताया जा रहा है। होम क्वारंटाइन का समय पूरा हो भी रहा था। युवक की पत्नी यहां नहीं रहती। पत्नी उमरेठ में बच्चों के साथ रहती है। युवक एक दिन पहले घर से घूमने के लिए निकल गया था। अवसाद में होने के बाद फांसी लगाए जाने की चर्चाएं है। परासिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनवाया और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कांग्रेस, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध के साथ जलाए पुतले

फोटो 7भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सौंसर। रविवार को भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सौसर मोहगांव हवेली, लोधिखेड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। नगर में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों पार्टी के लोगों द्वारा एक दूसरे के नेताओं का एक साथ विरोध प्रदर्शन हुआ हो। प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झूमा झटकी हुई।


रविवार को कांग्रेस भाजपा के नेता पुतला जलाने को लेकर आमने-सामने नजर आए, नगर भाजपा मंडल के ओर से आयोजित कार्यक्रम में रैली निकालकर पहले बस स्टैंड पर पहुंचे यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का पुतला जलाने का प्रयास किया गया,

हालांकि पुतला नहीं जलाया जाए इसको लेकर पुलिस के द्वारा भी बीच-बचाव किया गया।

कांग्रेस ने लिया भाजपा नेताओं को आड़े हाथों

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी आक्रोशित नजर आए, भाजपा के द्वारा श्री नाथ पर गलत मनगढ़त आरोप लगाने और गुंडागर्दी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतला जलाने का प्रयास किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंग के खिलाफ नारेबाजी की। आयोजन को संबोधित करते हुए विधायक विजय चौरे पूर्व विधायक अजय चौरे, विजय चौधरी, भागवतराव महाजन, पुनाराम बाविस्टाले, अतुल जूननकर ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। श्री नाथ के जन कल्याणकारी कार्य भाजपा को हजम नहीं हो रही है,कोरोना संक्रमण लॉक डाउन के दौरान देश प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल हुई है, बढ़े हुए बिजली के भारी बिलों ने पेट्रोल डील जनता त्रस्त है।

सरकार की उपलब्धियां बताई

परासिया। भाजपा ने चांदामेटा में केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताई। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने संपर्क अभियान चनाया है। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। चांदामेटा वार्ड नं 9, 11, उमरिया लाइन, बाजार में सरकार की उपलब्धि बताईं। कोरोना से बचाव पर चर्चा की, चीनी वस्तुओं के बहिष्कार हेतु प्रेरित किया गया। इसमें भाजपा नेता सज्जू तिवारी, प्रदीप सोनी, रम्मू साहू, हरिनारायण तिवारी, रामचरण यदुवंशी, मोतीलाल बुनकर, रुपेश बाल्मीकि अन्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीण वोटर लिस्ट का दिया प्रशिक्षण

परासिया। संगीतालय भवन में पंचायत चुनाव को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वोटर लिस्ट को लेकर कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया। योगेश तिवारी, और पंचायत से जुड़े अधिकारियों ने ये प्रशिक्षण दिया।