• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवरलोड कंटेनर फंसने से नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चार घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

सौेसर (नवदुनिया न्यूज)। इन दिनों नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर नागपुर सिवनी मार्ग निर्माण कार्य जारी होने के चलते बड़े पैमाने पर औवर लोड गाड़ियों की आवाजाही ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 23 Jun 2020 08:35:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2020 08:35:10 PM (IST)
ओवरलोड कंटेनर फंसने से नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर चार घंटे थमे रहे वाहनों के पहिए

सौेसर (नवदुनिया न्यूज)। इन दिनों नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर नागपुर सिवनी मार्ग निर्माण कार्य जारी होने के चलते बड़े पैमाने पर औवर लोड गाड़ियों की आवाजाही हो रही है, और जाम की स्थितियां निर्मित हो रही है। प्रतिदिन हजारों बड़ी गाड़ियां सिवनी, जबलपुर मार्ग को छोड़कर नागपुर से छिंदवाड़ा की ओर जा रहे हैं,बड़े कंटेनर औवर लोड गाड़ियों के कारण अक्सर सिल्लेवानी घाटी रामाकोना में जाम की स्थिति उत्पन्ना हो रही है। जिसके चलते लोगों को छोटी गाड़ियों को चार-चार घंटे जाम में फंसे रह कर परेशान होना पड़ रहा है। इसी महीने मे सौसर छिंदवाडॉ मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो चुकी है। मंगलवार को भी सिल्लेवानी घाटी में एक कंटेनर के कारण लगभग 4 घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा, इस दौरान छिंदवाड़ा की ओर से नागपुर जाने वाले लोगों सैकड़ों वाहनों यात्रियों को परेशान होना पड़ा है।

लिंगा से लगा सिलवानी घाटी तक जाम

देखने में आया है कि लगातार नागपुर छिंदवाड़ा मार्ग पर बढ़े हुए यातायात दबाव के कारण यह सड़क भी अब दम तोड़ती नजर आ रही है, प्रतिदिन यहां से हजारों की तादाद में औवर लोड डंपर कंटेनर और निर्माण सामग्री की गाड़ियां आवागमन कर रही है। बीते दिनों भारी यातायात के चलते सिल्लेवानी घाटी में पहाड़ों का भूस्खलन होकर सड़कों पर मिट्टी और पत्थर जमा होने शुरू हो गए थे, जिसे प्रशासन के द्वारा हटाते हुए आवागमन शुरू किया गया था, मंगलवार को घाटी में एक कंटेनर के फंसने के चलते लिंगा से लेकर तो घाटी प्रारंभ होती है वहां तक गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी,यहां पर 4 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, वहीं दूसरी ओर बंजारी माता मंदिर से लेकर तो रामाकोना तक सेकड़ो गाड़ियों की कतार लगी रही, इस दौरान बड़ी संख्या में आवागमन को लेकर निजी टैक्सियों के यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा है, जाम में गाड़ियों के फंसे रहने के चलते जीवन उपयोगी आवश्यक कार्य भी लोग नहीं कर पाए।


तंसारा और रामाकोना से बनाया बाईपास रास्ता

जाम की स्थिति निर्मित होने के बाद में प्रशासन के द्वारा बाईपास की व्यवस्था बनाई गई और ग्रामीण रास्तों से गाड़ियां निकाली गई,जिसमें तंसारा से ग्रांम गोनी भिमालगोधी घडेला,देवी होते हुये रामाकोना से नागपुर की ओर जाने के लिए आवागमन की व्यवस्था बनाई गई। वहीं दूसरी और रामाकोना के इसी मार्ग से छिंदवाड़ा के लिए जाने की भी व्यवस्था बनाई गई है, जाम की स्थिति निर्मित होने के बाद में सिलेघाटी में सौसर थाना प्रभारी सिया राम सिंह गुर्जर ने बल के साथ में पहुंचकर गाड़ियों को निकालने की व्यवस्था बनाई, जिसमे शाम 4 बजे के बाद में एकल वाहन निकालते हुए आवागमन को सुलभ किया गया।