
फोटो 2
ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान की पहल
सौंसर। ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान ने कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिविल अस्पताल, सौंसर को पी.पी.ई. किट और एन 95 मास्क प्रदान किए। बीएमओ डॉ. एन.के. शास्त्री को संस्था के विजय धवले, पंकज शर्मा ने 40 पीपीई किट और 20 एन 95 मास्क सौंपे। इस अवसर पर विजय वनकर, अक्षय धुंडे, राजेश तिवारी, नीलेश तांडेकार, कुमारेश बाजनघाटे, रवि तुमडाम उपस्थित थे। संस्था ने कलेक्टर सौरभ सुमन को 40 और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को भी 10 पीपीई किट प्रदाय की। गौरतलब है कि ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा कोरोना लॉकडाउन की शुरुआत से सौंसर और पांढुर्णा विकासखंड में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को राशन सामग्री, आवश्यक दवाइयां, सैनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किए जा रहे हैं तथा मानसिक स्वास्थ्य और दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जिसका लाभ दिव्यांगजनों को मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर होकर जीवनयापन कर रहे हैं।