
छिंदवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई छिंदवाड़ा द्वारा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के जन्म दिन के अवसर पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु एंबुलेंस की योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। वैश्य महासम्मेलन तहसील इकाई छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्रीनाथ अग्रवाल ने बताया कि जिले के सबसे व्यवस्थित आरोग्य हॉस्पिटल के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रदेश महामंत्री विजय झांझरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज भारद्वाज, जिला प्रभारी प्रभुनारायण नेमा, जिलाध्यक्ष रमेश जाखोटिया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जे. पी. नेमा , जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत सोनी आदि मौजूद रहेंगे।
--------
नगर के चार वार्ड में संपन्ना हुआ घर-घर जनसंपर्क अभियान
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में वार्ड क्र. 39, 41, 11 एवं 13 के मतदान केंद्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान मंगलवार को संपन्ना हुआ । मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमजन के नाम पत्र के साथ एक वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक एवं मास्क वितरण करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वार्ड क्र. 39 में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी के साथ भाजपा नेता राजू नरोटे, विजय झांझरी, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ल, भाजपा नेता महेंद्र भाटी, जितेंद्र राय, परेश सिन्हा, योगेंद्र राणा, शरद जामठे, दुर्गेश नरोटे, श्रीमती अनुभूति सिन्हा एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।