फोटो 10
मक्के की फसल हुई आड़ी
छिंदवाड़ा। इस वर्ष मक्के की फसल में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, पिछले वर्ष की तुलना में फसल की हाईट ज्यादा है। कुछ दिनों से बदले मौसम से मक्के की फसल पर असर जरूर पड़ा है। पूर्व में तथा रविवार को तेज हवा धुंध के कारण कई क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान दर्ज किया जा रहा है। तहसील मोहखेड् में अचानक आए तेज आंधी व तूफ़ान से हजारों हेक्टेयर जमीन पर लगे मक्के की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इतने बड़े बड़े पैमाने पर मक्के की फसल के बर्बाद होने से किसान चिंतित है। किसान व्यापक स्तर पर मक्के की खेती करते हैं। इस वर्ष भी यहां की किसान हजारों हेक्टेयर जमीन पर मक्के की खेती की थी। आंधी तूफान से मक्के की खेती को हुए नुकसान के बारे में ब्लॉक अधिकारी को जानकारी दी गई है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि जिन किसानों की मक्के की फसल को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए। किसानों ने बताया कि आंधी तूफान से खेतों में लगेमक्के के पौधे टूटकर नीचे गिर गए हैं।
बताया जा रहा है कि जिले में बदले मौसम में यह देखने को मिल रहा है कि तेज हवाधुंध चल रही है जिससे फसल आडी हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना के साथ ही तेज हवा की संभावना भी जताई है जिसके बाद से किसान परेशान हो रहे हैं। कृषि विभाग के उपसंचालक जेआर हिड़ाऊ ने बताया कि कई स्थानों पर तेज हवा धुंध से फसल के खराब होने की सूचना मिली है मक्के की फसल की उंचाई होने से हवा कीमार वह झेल नहीं पा रहे हैं। जिससे फसल आड़ी हो जाती है। जिन स्थानों पर शिकायतें आ रही है वहां पर अधिकारी पहुंचकर फसल का जायजा ले रहे हैं।