• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छिंदवाड़ा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइसोलेशन केंद्र की अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षᅠ

फोटो 14 आइसोलेशन केंद्र में धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी जुन्नाारदेव। बीते 5 दिनों सेᅠवेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के वेलफेयर अस्पताल के आइसोलेशन केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने के बादᅠव कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी आइसोलेशन केंद्र के परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकरᅠरविवार को

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 10 Aug 2020 04:09:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2020 04:09:30 AM (IST)
आइसोलेशन केंद्र की अव्यवस्था को लेकर धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षᅠ

फोटो 14

आइसोलेशन केंद्र में धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी

जुन्नाारदेव। बीते 5 दिनों से वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के वेलफेयर अस्पताल के आइसोलेशन केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद व कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी आइसोलेशन केंद्र के परिसर में अव्यवस्थाओं को लेकर रविवार को धरने पर बैठ गए। परिसर में दोपहर 2 बजे से धरने पर बैठे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने कहा कि विधायक सुनील उईके के कोरोना संक्रमित होने की बीते दिनों सूचना मिली तो मैं और मेरे अन्य साथी एवं विधायक के स्टाफ के लोगों ने स्वयं ही आगे बढ़कर अपना कोरोना टेस्ट 6 अगस्त को कराया एवं क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हो गए। 8 अगस्त को शाम को प्रशासन ने हमें अवगत कराया कि हम में से कुछ लोगों में कोरोना का संक्रमण है जिन्हें संक्रमण है उनसे हम दूरी बना लें। इसके बाद जिन लोगों के बारे में संक्रमित होने की बात कही गई उनसे प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी ने संपर्क नहीं किया और न ही आगे क्या कार्रवाई कब और कैसे होगी इसकी कोई जानकारी हमें दी गई। संक्रमितों को सिर्फ इतना कहा गया है कि आपको छिंदवाड़ा शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा प्रासाशन की ओर से कोई भी स्थानीय अधिकारी द्वारा हमें किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट निगेटिव होने पर डिस्चार्ज रसीद दिए जाने के बाद धरने पर बैठते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर प्रासाशन जो दिखावा करता है, सच्चाई उससे बिल्कुल उलट है।

जुन्नाारदेव प्रसाशन द्वारा यह भी नहीं बताया गया की जुन्नाारदेव से 6 अगस्त को लिए गए सारे सैंपल की जांच भी हुई है या नहीं। जिन्हें शनिवार शाम को ही संक्रमित होने की जानकारी दी गई है। उन्हें भी किसी भी प्रकार का इलाज या सलाह नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों की स्थानीय प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपर्क सूची भी तैयार नहीं की गई ना ही इस संबंध में कोई जानकारी दी गई। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी के रूप में एस.डी.एम. मधुवंत त राव धुर्वे व थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बिसेन ने उनसे बातचीत कर धरना समाप्त करने की बात कही लेकिन वह धरने से नहीं हटे।


इनका कहना है..

.

आइसोलेशन सेंटर में यदि अव्यवस्था है तो उसे शीघ्र हल कर लिया जाएगा। धरना को समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है।

मधुवंत राव धुर्वे, एसडीम जुन्नाारदेव

एक पॉजिटिव मरीज को लिए बिना ही छिंदवाड़ा निकला वाहन

फोटो 13

सीआईएसएफ के जवान को ढूंढती रही एंबुलेंस

जुन्नाारदेव। कोविड-19 की सूची में जुन्नाारदेव विधायक सुनील उइके के संपर्क में आने वाले 5 करीबी व 1 अन्य पॉजिटिव संक्रमित व्यक्तियों को जिला छिंदवाड़ा से एंबुलेंस उन्हें लेने दोपहर 12 बजे के आसपास जुन्नाारदेव आइसोलेशन सेंटर वेलफेयर अस्पताल पहुंची। छिंदवाड़ा जिले के आइसोलेशन सेंटर में उक्त कोरोना पॉजिटिव 6 संक्रमित को लेने आए एंबुलेंस वाहन में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी जुन्नाारदेव स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ रंजन सिंह को लगभग 2 घंटे फोन लगाते रहे किंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। अंततः एंबुलेंस 1 सीआईएसएफ के जवान को लिए बिना ही छिंदवाड़ा आइसोलेशन केंद्र के लिए निकल गई। वाहन के जुन्नाारदेव सीमा से बाहर निकलने के काफी देर बाद एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव सीआईएसएफ जवान के क्वारंटाइन सेंटर का ठिकाना मिला लेकिन वाहन उक्त कोरोना संक्रमित जवान को लिए बिना ही निकल गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।