अमरवाड़ा। ओशो मित्र मंडल अमरवाड़ा वाट्अप ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा ऑनलाइन मेडिटेशन वर्कशॉप श्रंखला का चौथे चरण का आयोजन 11 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक वाट्अप ग्रुप पर किया गया, डेढ़ घंटे चले इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्य रजनीश ओशो के शिष्य एवं नागपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवा दे चुके स्वामी अंतर प्रकाश नागपुर द्वारा पूर्वजन्म, पुनर्जन्म एवं सम्मोहन आदि विषय पर सभी ध्यानियों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक कर चालीस ऑडियो क्लिप प्रस्तुत कर दिए गए। इस व्हाट्सएप ग्रुप पर कुल 111 सदस्य सम्मिलित हैं। जिसमें सभी सदस्यों ने आनलाईन प्रशनोत्तरी में भाग लेकर अपनी रिकार्ड उपस्थिति दर्ज कराई। ज्ञात हो कि कोरोना काल में लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए ओशो मित्र मंडल ग्रुप द्वारा ऑनलाइन मेडिटेशन वर्कशॉप कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है।
एक मास्क अनेक जिंदगी जागरूकता अभियान का शुभारंभ
फोटो 1
दमुआ में हुआ कार्यक्रम
दमुआ। पहली अगस्त से निकाय प्रशासन ने शहर में एक मास्क, अनेक जिंदगी जागरूकता अभियान, की शुरुआत की। आइये निभाएं अपनी जिम्मेदारी, करनी होगी दमुआ के लिए भागीदारी, मास्क पहनिए और पहनाइए। खुद बचिए और दूसरो को बचाइए। जैसे नारों के बीच शुरू किए गए अभियान के बारे में नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके और सीएमओ डीपी खंडेलकर ने संयुक्त रूप से बताया कि मध्यप्रदेश शासन एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेशानुसार वैश्विक माहामारी कोरोना वायरस कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। कोविड 19 संक्रमण को रोकने के लिए मास्क सबसे सरल व कामगार साधन है। उन्होंने बताया मास्क की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर एक मास्क अनेक जिंदगी जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें निकाय के जनप्रतिनिधि संस्था डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट और सर्विस के साथ मिलकर प्रत्येक व्यक्ति को मास्क वितरण करने जा रहे हैं। साथ ही शहरी बसाहट में यह जानकारी दी जा रही है कि वे मास्क का लगातार उपयोग करें, फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने कार्य करें।