
बॉटम
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
फोटो 8
श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में हुआ कार्यक्रम।
छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली ने बताया कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को जिला भाजपा कार्यालय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वाजपेयी ने राजनीति से ऊपर उठकर देश के जनमानस के हृदय में जो स्थान बनाया वह किसी भी राजनेता को नसीब नहीं हुआ। क्या पक्ष, क्या विपक्ष श्री वाजपेयी सबको समान रूप से प्रिय थे मध्यप्रदेश का नाम विश्व में गौरवान्वित करने वाले मध्यप्रदेश के ऐसे लाड़ले सपूत थे, जिन्होंने पार्टी को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाया। श्री वाजपेयी ने कभी मूल्यों से समझौता नहीं किया तथा एक वोट से सरकार अल्पमत में होने पर प्रधानमंत्री पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तथा 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हुए जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। वे पहले ऐसे विदेश मंत्री थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारत को गौरवांवित किया था। परमाणु शक्ति संपन्ना देशों की संभावित नाराजगी से विचलित हुए बिना उन्होंने अग्नि-2 और परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा के लिए साहसी कदम भी उठाये थे। राजस्थान के पोखरण में भारत का द्वितीय परमाणु परीक्षण किया। जिसे अमेरिका की सीआईए को भनक तक नहीं लगने दी थी। अटल बिहारी वाजपेयी को दिसंबर 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री शिव मालवी, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र तिवारी, भाजपा नेता विजय झांझरी, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, विकास राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतकुमार यदुवंशी, भाजपा नेता मनोज चौरे, संतोष राय, अलकेश लाम्बा, दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, राजकुमार गोनेकर, योगेश बेले, रविन्द्र पोफली, माईकल पहाड़े, शरद बेंडे, चीकू पाल, शैलेन्द्र यादव, लक्ष्मण लाड़े, रोशन सिगनापुरे, दीपक कोल्हे, कृपाशंकर सूर्यवंशी, नरेन्द्र चौकसे, बीरवल साहू, संदीप यादव, गौरव सेन, अंकित तिवारी, तेजसिंह बघेल, देवेन्द्र गावंडे, बिट्टू मंडराह, प्रतीक दामोदर, अंकित सोलंकी, सुशील यादव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।