
ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। शादी में शामिल होने आए समधी ने समधन से छेड़छाड़ कर दी घटना बिजौली थाना क्षेत्र के करगवा की है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
बिजौली थाना क्षेत्र के करगवा निवासी पचास वर्षीय महिला ने शिकायत की कि बीते रोज उसकी देवरानी की बेटी की शादी थी। शादी में उसके बेटे का ससुर भी शामिल होने के लिए आया था। शादी में जब टीके का कार्यक्रम चल रहा था तो उसके बेटे का ससुर उसके पीछे खड़ा हो गया और गलत हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपित धमकी देने लगा। मामले का पता चलते ही पीड़िता का बेटा वहां पर पहुंचा और विरोध किया तो ससुर दामाद से विवाद करने लगा और उनके बीच हाथापाई हो गई जब अन्य लोग एकत्रित हुए तो आरोपित भाग निकला। घटना की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पूर्व प्रेमी ने की छेड़छाड़
मुरार थाना क्षेत्र के चिकसंतर निवासी 28 वर्षीय युवती बैंक कर्मचारी है और काफी समय पूर्व उसकी दोस्ती इंदर जैन से थी। दोस्ती होने के बाद वह रिलेशन में थे और अभी कुछ दिन पहले युवती की सगाई परिजनों ने महाराष्ट्र में तय कर दी तो युवती ने इंदर से दूरी बना ली। इसके बाद से ही वह उसे परेशान करने लगा और गंदे मैसेज करने के साथ ही बदनाम करने लगा। इससे परेशान पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।
दरवाजे से निकलने पर किया हमला
दरवाजे पर से बाइक निकाली तो | पड़ोसियों ने गाली गलौज कर नुकीले हथियार से बार कर दिया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया गली नंबर पांच की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना क्षेत्र के गली नंबर पाच तिकोनिया निवासी अर्जुन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह बीते रोज बाइक से घूमकर आया और पास ही रहने वाले अनिल और मनोज जाटव के दरवाजे से बाइक | निकाली तो वह गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो अनिल और मनोज ने उस पर हमला बोल दिया। इसी बीच आरोपियों ने नुकीली बस्तु उसे मार दी। जिससे गले सीने व चेहरे पर जख्म हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल का प्राथमिक उपचार कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।