• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold and Silver Price in MP: इंदौर, रतलाम और उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के रेट

Gold and Silver Price in MP: सोना-चांदी के दाम हाजर और वायदा दोनों में कमजोर।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 28 Apr 2022 08:16:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Apr 2022 08:19:10 AM (IST)
Gold and Silver Price in MP: इंदौर, रतलाम और उज्जैन सराफा बाजार में सोने-चांदी के रेट

Gold and Silver Price in MP: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों का रुझान कम होने और डिमांड का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण कीमती धातुओं में भाव में गिरावट का वातावरण बना हुआ है। वायदा मार्केट भी लगातार टूट रहा है। बुधवार को कामेक्स पर सोना घटकर ऊपर में 1909 नीचे में 1885 डालर प्रति औंस और चांदी घटकर ऊपर में 23.61 नीचे में 23.25 डालर प्रति औंस पर कारोबार करते देखे गए। इसके चलते हाजिर बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही।

इंदौर में सोना केडबरी नकद में 250 रुपये टूटकर 48600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 350 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। बाजार में वैवाहिक सीजन वालों की गहनों में पूछताछ बराबर बनी हुई है। चांदी के गहनों में ग्रामीण क्षेत्रों से पूछपरख आ रही है जबकि सोने के गहनों में शहरी मांग अच्छी है। हालांकि ज्यादातर व्यापार लाइटवेट गहनों में देखने को मिल रहा है।


इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

इंदौर में सोना केडबरी-रवा 53150 सोना (आरटीजीएस) 53050 सोना 22 कैरेट (91.60) 48600 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना केडबरी 53400 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 66600 चांदी कच्ची 66700 चांदी (आरटीजीएस) 66650 रु. प्रति किलो रह गई। मंगलवार को को चांदी 66950 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

रतलाम में चांदी चौरसा 66750, टंच 66850, सोना स्टैंडर्ड 53150 रवा 53100 रुपये। मंगलवार को रतलाम में चांदी चौरसा 67100 रुपये, टंच 67200 रुपये, सोना स्टैंडर्ड 53350 रुपये, रवा 53300 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

उज्जैन में सोना स्टैंडर्ड 53350सोना रवा 53250चांदी पाट 68000चांदी टंच 67800सिक्का 800। उज्जैन में मंगलवार को सोना स्टैंडर्ड 53450 रुपये, सोना रवा 53350 रुपये, चांदी पाट 68300 रुपये, चांदी टंच 67100 रुपये, सिक्का 800 रुपये।