• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Family Court Order : दूसरा विवाह करने वाला पति भरण-पोषण राशि अदा करे, कुटुम्ब न्यायालय का आदेश

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- पति प्रतिमाह पांच हजार रुपये भरण-पोषण राशि जमा करने बाध्य होगा। यदि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पांच हजार खाते में जमा नहीं किए गए तो पति को 500 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

By Mukesh VishwakarmaEdited By: Mukesh Vishwakarma
Publish Date: Mon, 31 Oct 2022 01:17:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Oct 2022 02:56:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Family Court Order : दूसरा विवाह करने वाला पति भरण-पोषण राशि अदा करे, कुटुम्ब न्यायालय का आदेश

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्रथम अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय डा.रमेश साहू के न्यायालय ने पहली पत्नी से संतान न होने पर दूसरा विवाह करने वाले पति को भरण-पोषण राशि अदा करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि पहली पत्नी ई-बैंकिंग की सुविधा वाले किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना बचत खाता खुलवाए। उसका विवरण पति को दे। इसके साथ ही पति प्रतिमाह पांच हजार रुपये भरण-पोषण राशि जमा करने बाध्य होगा। यदि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पांच हजार खाते में जमा नहीं किए गए तो पति को 500 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

मामले की सुनवाई के दौरान आवेदिका पत्नी प्रेम सागर, बसोर मोहल्ला, शीतलामाई वार्ड निवासी गायत्री की ओर से अधिवक्ता दीपक भट्ट ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 14 फरवरी, 2005 को आवेदिका का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से चौधरी मोहल्ला, रांझी, मानेगांव निवासी रमेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद दो वर्ष तक आवेदिका अपने पति को कोई संतान नहीं दे पाई। इसी बात को तूल देकर वह विवाद करने लगा। यही नहीं उसने मनमाने तरीके से निर्मला नामक महिला से दूसरा विवाह कर लिया।


आवेदिका की ओर से अवगत कराया गया कि रमेश से विवाह के बाद कुछ माह सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में वह बात-बात पर झगड़ने लगा। दरअसल, उसके मन में पहले से निर्मला से दूसरा विवाह करने की इच्छा थी। इसीलिए वह बहाना खोज रहा था। संतान न होने को आधार बनाकर उसने अपनी मनमानी कर ली। वह आवेदिका को उसकी मां से मिलने वाली पेंशन की राशि का हिस्सा भी छीन लेता था। उसका रेखा व आरती नामक दो अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने पर आवेदिका ने विरोध किया तो इस पर भी उसने मारपीट कर दी थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।