• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तलाश में निकली रेस्क्यू टीम

अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी सियांग जिले में सेना के एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। जिस जगह ये हादसा हुआ है, वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 12:14:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 12:20:02 PM (IST)
अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तलाश में निकली रेस्क्यू टीम

Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश के उत्तरी सियांग जिले में सेना के एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। परेशानी की बात ये है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है, वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। इस वजह से हादसे में हुए नुकसान की कोई खबर नहीं आ पाई है। सेना का बताव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। मामले में और ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

Itanagar, Arunachal Pradesh | A military chopper crashed near singging village, 25 kms away from the Tuting headquarters in the Upper Siang district today. Site of accident not connected by road, rescue team sent. Further details awaited: Defence PRO, Guwahati pic.twitter.com/G2y7aEjQmT

— ANI (@ANI) October 21, 2022

पहले भी हुए हैं हादसे


इसी महीने 5 अक्टूबर को ही सेना का एक अन्य हेलिकॉप्टर तवांग इलाके में उड़ान के दौरान क्रैश हुआ था। यह इलाका चीन सीमा के पास है। इस घटना में हेलिकॉप्टर के एक पायलट की मौत हुई थी। सेना की ओर से कहा गया था कि रूटीन उड़ान के दौरान यह घटना हुई थी. जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की मौत हो गई थी। इस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ साल में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2010 से लेकर अब तक अरुणाचल प्रदेश में हुए करीब 6 हेलिकॉप्टर हादसों में 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

(खबर अपडेट हो रही है)