यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ahmedabad Fire Video: घर में अकेली थी 15 साल की प्रांजल, आग ने ले ली जान, देखिए अहमदाबाद का वीडियो
Ahmedabad Fire Video: पांचवीं मंजिल की गैलरी पर आग की लपटों के बीच कोई फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 11:31:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 11:31:23 AM (IST)
Ahmedabad Fire Video Ahmedabad Fire Video: अहमदाबाद में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां के शाहीबाग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। आग पांचवीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, आग में झुलसकर एक बच्ची की मौत हो गई है। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। यह भी साफ नहीं हुआ है कि आग किस कारण से लगी। ऊपर की मंजिलों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहले उनकी कोशिश आग पर काबू पाने की है। इस बीच, अग्निकांड के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। पांचवीं मंजिल की गैलरी पर आग की लपटों के बीच कोई फंसा हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद फायर ब्रिगेड को सुबह 7:28 बजे फोन आया कि शाहीबाग गिरधरनगर सर्कल के पास ऑर्किड ग्रीन फ्लैट्स की पांचवीं मंजिल में आग लग गई है। मकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घर में परिवार के पांच में से चार सदस्य बाहर गए हुए थे, लेकिन रिश्तेदार 15 वर्षीय प्रांजल उर्फ प्राची एक कमरे में थी।