• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: भाजपा विधायक ललन पासवान बोले- ‘मुस्लिम नहीं मानते मां लक्ष्मी को, फिर भी करोड़पति-अरबपति कैसे’

Bihar: ललन पासवान ने कहा, मुस्लिम मां सरस्वती को भी नहीं मानते हैं, फिर भी विद्वान होते हैं, आईएएस - आईपीएस बनते हैं। ये बिहार के भागलपुर से विधायक है...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 20 Oct 2022 12:15:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Oct 2022 12:15:36 PM (IST)
Bihar: भाजपा विधायक ललन पासवान बोले- ‘मुस्लिम नहीं मानते मां लक्ष्मी को, फिर भी करोड़पति-अरबपति कैसे’

Bihar में भाजपा विधायक ललन पासवान ने विवादित बयान दिया है। ललन पासवान का कहना है कि जब तक मानते हैं तभी तक आस्था रहती है। जब तर्क शक्ति आती है तो इन्सान की सोच प्राकृतिक, वैज्ञानिक और सामाजिक हो जाती है। ललन पासवान ने इसके आगे जो कहा, उसको लेकर बवाल मचा है। बकौल ललन पासवान, मुस्लिम को लक्ष्मी को नहीं मानते हैं, फिर कैसे वो करोड़पति - अरबपति हैं। अमेरिका में हनुमान जी की मूर्ति नहीं है, मंदिर भी नहीं है, फिर भी यह देश विश्व शक्ति कैसे है। मुस्लिम मां सरस्वती को भी नहीं मानते हैं, फिर भी विद्वान होते हैं, आईएएस - आईपीएस बनते हैं।

ललन पासवान बिहार के भागलपुर से विधायक हैं। उनके बयान को पार्टी लाइन से अलग मानकर देखा जा रहा है। हालांकि अभी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, ना ही ललन पासवान ने सफाई पेश की है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ललन पासवान से स्पष्टीकरण मांग सकती है या अपने बयान को वापस लेने के लिए कह सकती है।


बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले बता रहे हैं कि ललन पासवान पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। अभी उनकी कही बातों को हिंदू मान्यता विरोधी माना जा रहा है। पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप भी ऐसे बयानों के खिलाफ है।

विपक्षी दल भी भाजपा पर हमलावर हो सकते हैं। जब से जदयू ने भाजपा से नाता तोड़ा है, पूरा विपक्ष एक तरफ है और भाजपा दूसरी तरफ। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी भाजपा पर कोई हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में ललन पासवान पर बिहार में सियासी बवाल आ सकता है। ललन पासवान का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश दिवाली मनाने की तैयारी कर रहा है। दिवाली से ठीक पहले भाजपा नेता का ऐसा बयान, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

Listen to the BJP MLA Lalan Paswan from Bhagalpur,Bihar. https://t.co/OOWcFNM6FS

— Maheshwer Peri (@maheshperi) October 20, 2022