• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitin Gadkari के नागपुर दफ्तर पर धमकी भरे 2 कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News In Hindi LIVE: अज्ञात शख्स ने दिन में 11.30 और 11.40 बजे ये कॉल किए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 14 Jan 2023 12:26:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Jan 2023 02:18:20 PM (IST)
Nitin Gadkari के नागपुर दफ्तर पर धमकी भरे 2 कॉल, जांच में जुटी पुलिस
Nitin Gadkari Office

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित ऑफिस पर शनिवार को धमकी भरे दो फोन कॉल किए गए। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने दिन में 11.30 और 11.40 बजे ये कॉल किए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। माना जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है।

पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

ईरान ने Iran Alireza Akbari को दी फांसी, ब्रिटेन के लिए जासूसी करने का था आरोप

naidunia_image

ईरान ने ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के आरोप में अपने ही देश के पूर्व डिप्टी रक्षा मंत्री अली रजा अकबरी को फांसी दे दी। 11 जनवरी को ही उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। अली रजा अकबरी के पास ईरान और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता थी। ईरान में मंत्री पद से हटने केे बाद वे ब्रिटेन चले गए थे। 2019 में लौटे तो उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। केस चला और अब फांसी की सजा भी दे दी गई।


अली रजा अकबरी को ईरान में उदारवादी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। आरोप था कि उन्होंने ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में रहते हुए ब्रिटेन को अहम जानकारी दी। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें लगातार टॉर्चर किया गया था। इस दौरान ब्रिटेन ने उनकी रिहाई की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

भारत-अमेरिका संयुक्त अंतरिक्ष मिशन इस साल के अंत में: अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए भारत और अमेरिका इस साल के अंत में एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन परियोजना के तहत नासा-इसरो सिथेटिक अपर्चर रडार (निसार) उपग्रह का प्रक्षेपण कर सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिह शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।

निसार प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिकी तंत्र, गतिशील सतहों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा और अन्य अनुप्रयोगों में मदद करेगा।यह आरोही और अवरोही दर्रों पर विश्व स्तर पर पृथ्वी की भूमि और बर्फ से ढकी सतहों का भी निरीक्षण करेगा।

मूल रूप से तीन साल के मिशन के लिए यह औसतन हर छह दिन में पृथ्वी का नमूना लेगा। जितेंद्र सिह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, नासा-इसरो सिथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह के 2023 में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है।