• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता उदित राज का पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा - 'किसी और को पीएम बनाये RSS'

कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर विवादित बयान दिया है। उदित राज ने कहा है कि पीएम मोदी आजकल ज्यादातर समय त...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 01:50:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 01:50:54 PM (IST)
कांग्रेस नेता उदित राज का पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा - 'किसी और को पीएम बनाये RSS'

Udit Raj Controversy: अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने फिर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निशाने पर आ गए हैं. उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे (PM Modi Kedarnath Visit) और आरएसएस को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज (Udit Raj) ने फिर विवादित बयान दिया है और कहा है कि आरएसएस किसी और को पीएम बनाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रयागराज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठी बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदीजी को पूरा समय हिंदू धर्म की कुरीतियों को खत्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।'

प्रयाग राज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठे बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिन्दू धर्म की कुरीतियों को ख़त्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।

— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) October 21, 2022

उदित राज (Udit Raj) के ट्वीट पर बीजेपी ने पलटवार किया है और भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने कहा है कि गुजरात चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच एक प्रतियोगिता है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एक और नमूना! शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक. ये बयान संयोग नहीं हैं. ये वोटबैंक का प्रयोग और उद्योग हैं. गुजरात चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच एक प्रतियोगिता है कि कौन अपनी कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है.'