यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress Election Result 2022: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, करारी हार के बाद थरूर ने दी बधाई
Congress President Election Result 2022 कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुख्य टक्कर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के मध्य है और मतगणना के दौरान दोनो...और पढ़ें
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 07:59:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2022 12:11:48 PM (IST)

Congress Election Result 2022। कांग्रेस पार्टी में 24 साल के लंबे अंतराल के बाद आज गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति नया अध्यक्ष अब पार्टी की कमान संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खगडे ने शानदार जीत हासिल कर ली है। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे को 7897 वोट मिले हैं, वहीं शशि थरूर को सिर्फ 1000 के करीब ही वोट मिले। समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि करीब 416 वोट खारिज हो गए। चुनाव नतीजों से पहले शशि थरूर के इलेक्शन एजेंट सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश के सभी वोट रद्द करने की मांग की है। हालांकि खुद शशि थरूर ने ट्वीट कर खडगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को सम्मान की बात बताया है।
खड़गे और थरूर के 5-5 एजेंट करेंगे निगरानी
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के पदाधिकारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुख्य टक्कर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के मध्य है और मतगणना के दौरान दोनों ही तरफ से 5-5 एजेंट निगरानी करेंगे, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे। मतगणना से पहले दोनों ही नेताओं के समर्थक कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 96 प्रतिशत मतदान था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9500 निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने सोमवार को वोट डाला था।
137 के इतिहास में सिर्फ 6 बार चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।