• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: हिन्दू युवक की हत्या के बाद शादीपुर में तनाव, लोगों ने जाम की सड़क, RAF तैनात

दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक हिन्दू युवक की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। रंजीत नगर इलाके में दो दिन पहले नीतेश नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर द...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 16 Oct 2022 06:13:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Oct 2022 06:48:45 PM (IST)
Delhi: हिन्दू युवक की हत्या के बाद शादीपुर में तनाव, लोगों ने जाम की सड़क, RAF तैनात

Delhi News: दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक हिन्दू युवक की मौत के बाद तनाव बढ़ गया है। रंजीत नगर इलाके में दो दिन पहले नीतेश नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर को नीतेश और उसकी दो साथियों की तीन मुस्लिम युवकों से झगड़ा हुआ था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने इनकी जम कर पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल होने पर उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था. लेकिन कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके एक साथी आलोक अभी भी अस्पताल में एडमिट है। नीतेश की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। तनाव को देखते हुए इलाके में RAF तैनात की गई है।

Nitesh sustained severe injuries & died last night. Murder case filed. All 3 accused identified. They belong to another community. Efforts underway to nab them. No communal angle in the case. The fight wasn't due to any communal reason: Shweta Chauhan, DCP, Central Delhi pic.twitter.com/YYv0D42Y64

— ANI (@ANI) October 16, 2022

पुलिस कर रही है जांच


पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन अभी वो फरार चल रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार जिन आरोपियों की पहचान की है, उनके नाम उफीजा, अदनान और अब्बास हैं। पुलिस इसे सांप्रदायिक मामला मानने से इंकार कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को मुताबिक मस्जिद के निकली भीड़ ने इनकी पिटाई की। आपको बता दें कि नीतेश बजरंग दल का कार्यकर्ता था। इस वजह से मामला सांप्रदायिक रुप लेता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक नितेश और आलोक का विवादों से पुरा नाता रहा है। दोनों पर पहले से ही एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

उधर, नितेश की मौत के बाद से उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की है। डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों पहले से लड़ाई थी। इस मामले में सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दूसरे ग्रुप ने पहले की लड़ाई का नीतेश से बदला लिया। पुलिस के अनुसार झगड़े के समय भी नीतेश ने शराब पी रखी थी। फिलहाल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।