• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: IGI एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर मिली 3.7 करोड़ की नकदी, IT विभाग ने शुरु की जांच

Delhi Cash Seized: एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से करोड़ों की नकदी का बरामद होना कई सवाल खड़े करता है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 22 Jan 2023 08:54:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Jan 2023 01:03:30 AM (IST)
Delhi: IGI एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर मिली 3.7 करोड़ की नकदी, IT विभाग ने शुरु की जांच

Delhi Cash Seized: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जांच के दौरान करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज की स्कैनिंग के दौरान उसमें कैश होने का संदेह हुआ। जांच में उस पैकेज से 3.7 करोड़ रुपये मूल्य की करेंसी बरामद हुई. पुलिस ने आयकर विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी गई है। माना जा रहा है कि किसी खास मकसदसे हवाला के जरिए ये नकदी भेजी गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ भी आगे की जांच कर रही है।

naidunia_image

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोटों की ये गड्डियां किसी कंपनी की थी और दिल्ली से केरल भेजी जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी जानकारी जुटा रही हैं, ताकि पता चल सके कि इसका संबंध देश की सुरक्षा से जुड़े खतरों से तो नहीं है।