• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras Gift: रोजगार मेले का PM मोदी ने किया शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को सौंपा ऑफर लेटर

PM narendra Modi Dhanteras Gift समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री इन नियुक्तियों को ...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 22 Oct 2022 08:07:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Oct 2022 11:52:13 AM (IST)
Dhanteras Gift: रोजगार मेले का PM मोदी ने किया शुभारंभ, 75 हजार युवाओं को सौंपा ऑफर लेटर

PM narendra Modi Dhanteras Gift । देश में लाखों युवाओं के लिए इस बार धनतेरस का त्योहार काफी शुभ रहा क्योंकि आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख कर्मियों की भर्ती का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान को रोजगार मेला नाम दिया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज धनतेरस के अवसर पर 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए 'रोजगार मेला' का शुभारंभ किया। पहले चरण में चयनित 75,226 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

Addressing the Rozgar Mela where appointment letters are being handed over to the newly inducted appointees. https://t.co/LFD3jHYNIn

— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2022

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित हुए। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया था कि युवाओं के लिए रोजगार देने के लिए और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने जून माह में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि सभी मंत्रालय व विभाग स्वीकृत पदों के को भरने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे हैं। नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा।


naidunia_image

केंद्र सरकार के इन विभागों में होगी भर्ती

रोजगार मेले के तहत केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं। ये नियुक्तियां मंत्रालयों व विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में की जा रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड की जरिए भी कई युवाओं की भर्ती किए जाने की योजना है।