• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Badrinath Visit: माणा गांव में पीएम का संबोधन, 'अपने सांस्कृतिक उत्थान का आह्वान कर रहा है भारत'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें केदारनाथ में गौरीकुंड को केद...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 12:48:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 02:12:41 PM (IST)
Badrinath Visit: माणा गांव में पीएम का संबोधन, 'अपने सांस्कृतिक उत्थान का आह्वान कर रहा है भारत'

PM Modi Badrinath Visit: केदारनाथ में महाकाल के दर्शन के बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ पहुंचे। यहां बद्रीनाथ धाम में उन्होंने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान से प्रधानमंत्री की पूजा संपन्न करवाई। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम मोदी का पुरोहितों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पीएम के साथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम बदरीनाथ में ही करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का यह दूसरा दौरा है। देखिये पीएम की पूजा की लाइव तस्वीरें -

बद्रीनाथ धाम में 'बद्री विशाल' की पूजा करते हुए प्रधानमंत्री @narendramodi#Badrinath#Uttarakhand pic.twitter.com/HTXrn9NlFH

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) October 21, 2022

विकास कार्यों का लिया जायजा

पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ में रिवरफ्रंट और साकेत चौक के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री @narendramodi ने बद्रीनाथ में रिवरफ्रंट और साकेत चौक के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की#Badrinath#Uttarakhand pic.twitter.com/OAIbB4jszz

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) October 21, 2022

माणा गांव में पीएम का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरीकुंड को केदारनाथ और गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। बद्रीनाथ में पीएम मोदी पास के माणा गांव भी पहुंचे और वहां के सरस मेला का अवलोकन कर स्थानीय शिल्पकारों एवं उद्यमियों से बातचीत की। गांव के लोगों को अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज से 25 साल पहले जब मैं उत्तराखंड में बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करता था, तब उस समय माणा गांव में मैंने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक बुलाई थी। ये माणा गांव के मिट्टी की ताकत है कि आपका आशीर्वाद बना हुआ है। उनके संबोधन की अहम बातें -


  1. माणा गांव भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है। सीमा पर बसे आप जैसे सभी साथी देश के सशक्त प्रहरी है।
  2. 21वीं सदी के विकसित भारत के निर्माण के दो प्रमुख स्तंभ हैं; पहला, अपनी विरासत पर गर्व और दूसरा, विकास के लिए हर संभव प्रयास। आज उत्तराखंड इन दोनों ही स्तंभों को मजबूत कर रहा है।
  3. देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर मैंने लाल किले पर एक आह्वान किया, ये आह्वान है गुलामी की मानसिकता से पूरी तरह मुक्ति का। क्योंकि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे देश को गुलामी की मानसिकता ने ऐसा जकड़ा हुआ है कि प्रगति का कुछ कार्य कुछ लोगों को अपराध की तरह लगता है।
  4. आज मुझे दो रोपवे परियोजना के शिलान्यास का सौभाग्य मिला। इससे केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन करना और आसान हो जाएगा। इसका निर्माण न केवल कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए है, बल्कि यह राज्य में आर्थिक विकास को गति देगा।

भगवान विष्णु का धाम है बद्रीनाथ

भगवान विष्णु का धाम, बद्रीनाथ चमोली जिले में स्थित नरनारायण पर्वतों के बीच स्थित है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए पूरे बदरीनाथ मंदिर को पीले रंग के फूलों से सजाया गया है। उत्तराखंड राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे और कुछ नयी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएम के दौरे से लोगों में काफी खुशी है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे से आने वाले समय में यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image