• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Defence Expo: गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्घाटन, PM मोदी बोले- ये नए भारत की तस्वीर है

Gujarat Defence Expo गुजरात के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो 22 के उद्घाटन कार...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 19 Oct 2022 10:47:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Oct 2022 11:05:58 AM (IST)
Gujarat Defence Expo:  गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-22 का उद्घाटन, PM मोदी बोले- ये नए भारत की तस्वीर है

Gujarat Defense Expo 2022 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज अडालज में मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत करेंगे और जूनागढ़ में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

Addressing Defence Expo 2022 being held in Gandhinagar, Gujarat. https://t.co/YFaSC2xLKK

— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2022

गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन भी

गुजरात के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो 22 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि डेफएक्सपो-22 का ये आयोजन नए भारत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृत काल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास, युवा की शक्ति, सपने, संकल्प और साहस भी है, इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है । प्रधानमंत्री ने कहा कि 2021-2022 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 13,000 करोड़ रुपए हो चुका है और आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।