• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: ‘गुजरात में जीत से 2024 में मोदी के फिर पीएम बनने का रास्ता साफ होगा’

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: यह चुनाव परिणाम एक ऐसे माहौल का निर्माण करेगा, जो आम चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा और इसी तरह हम यह सुनिश्चित कर...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 19 Nov 2022 11:54:34 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Nov 2022 11:54:34 AM (IST)
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: ‘गुजरात में जीत से 2024 में मोदी के फिर पीएम बनने का रास्ता साफ होगा’

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में एक और जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी का दावा है कि रिकॉर्ड सीटों के साथ उसकी जीत हासिल होगी और सबसे लंबे समय तक किसी राज्य में सत्ता में रहने के सीपीआई-एम (पश्चिम बंगाल) के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेगी। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा (Himanta Biswa Sarma) ने बड़ा बयान दिया है। गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आए Himanta Biswa Sarma ने कहा कि गुजरात में मिली जीत से साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जीत और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ होगा।

सूरत में मीडिया से बात करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि गुजरात में भाजपा की जीत हो और वह भी बड़ी जीत, क्योंकि गुजरात ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। गुजरात चुनावों का आगामी लोकसभा चुनावों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। यह चुनाव परिणाम एक ऐसे माहौल का निर्माण करेगा, जो आम चुनाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा और इसी तरह हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें। इसीलिए गुजरात के मतदाताओं के लिए बड़ी संख्या में भाजपा को वोट देना महत्वपूर्ण है।


असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हथियार डाल दिए हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी गुजरात के बजाए दूसरे राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। साथ ही कहा आम आदमी पार्टी से भाजपा को कोई खतरा नहीं है।

गुजरात में वोटिंग

गुजरात में 182 विधानसभा सीट हैं, जिन पर दो चरणों में, 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम भी आएंगे। भाजपा 27 साल से सत्ता में है और सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है।