• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: प्रयागराज में मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया जूस, अस्पताल सील, जांच के लिए भेजा गया प्लेटलेट्स पैकेट

धूमनगंज थाना क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में डेंगू मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप को 17 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप ...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 08:53:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Oct 2022 09:34:58 AM (IST)
UP: प्रयागराज में मरीज को प्लेटलेट्स की जगह चढ़ाया जूस, अस्पताल सील, जांच के लिए भेजा गया प्लेटलेट्स पैकेट

UP News: यूपी के प्रयागराज में लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। यहां के एक निजी अस्पताल को एक डेंगू मरीज को कथित तौर पर ब्लड प्लेटलेट्स के बजाय फलों का रस दे दिया। इसकी वजह से मरीज की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही अस्पताल सील कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ विभाग के अफसरों से इस मामले में शिकायत की है। इस पर सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट किया है. आईजी रेंज प्रयागराज डॉ राकेश कुमार सिंह ने भी कार्रवाई करने की बात कही है।

क्या था मामला?

जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल में डेंगू मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप को 17 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में प्लेटलेट्स के नाम पर उनके मरीज को मौसंबी का जूस चढ़ा दिया। इसके बाद उनके मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही और प्लेटलेट्स के नाम पर मौसंबी का जूस चढ़ाने का आरोप लगाया। उधर, निजी अस्पताल के मालिक का दावा है कि मरीज के परिजन ही प्लेटलेट्स किसी अन्य चिकित्सा केंद्र से लाए गए थे और तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मरीज को दिक्कत होने लगी थी।