• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaipur News: महिला से छेड़छाड़ के कारण जयपुर में हुआ था साम्प्रदायिक तनाव, जानिए ताजा हालात

Jaipur News: हाल के दिनों में राजस्थान के विभिन्न शहरों में साम्प्रदायिक तनाव फैला है। हनुमान जन्मोत्सव और रामनवमी के मौके पर हिंसा भड़की थी।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 28 Dec 2022 08:25:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Dec 2022 12:15:12 PM (IST)
Jaipur News: महिला से छेड़छाड़ के कारण जयपुर में हुआ था साम्प्रदायिक तनाव, जानिए ताजा हालात

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर शहर में बीती रात साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। पुलिस से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे महिला से छेड़छाड़ के बात तनाव बढ़ गया और विवाद ने जल्द ही साम्प्रदायिक रंग ले लिया। डीसीपी नॉर्थ परिश देशमुख ने बताया कि घटना जयपुर में ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी की है। पुलिस ने कार्रवाई की और शांति बहाल हुई। अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है।

इससे पहले खबर आई थी कि बेनीवाल कांटा क्षेत्र में बीती रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। दोनों तरफ से खूब पत्थरबाजी हुई। इससे कई वाहनों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फिलहाल शांति है। पुलिस और प्रशासन ने शांति की अपील की है। डीसीपी नॉर्थ परिश देशमुख भी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कई थानों के पुलिस बल को मौके पर तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों ने कुछ लोगों के बयान दर्ज किए।


naidunia_image

बता दें, हाल के दिनों में राजस्थान के विभिन्न शहरों में साम्प्रदायिक तनाव फैला है। हनुमान जन्मोत्सव और रामनवमी के मौके पर हिंसा भड़की थी। इस कारण प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार भी लगातार निशाने पर है। ताजा मामले में अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

naidunia_image

naidunia_image naidunia_image

बाड़मेर में हिन्दू धर्मग्रंथ जलाने का मामला , पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं, राजस्थान के बाड़मेर में हिंदू धर्म जलाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद हिंदू संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 दिसंबर बाड़मेर के बाखासर कस्बे की बताई जा रही है। बाड़मेर एसपी नरपतसिंह से मिली जानकारी के अनुसार, बाखासर में कुछ लोगों द्वारा बौद्ध धर्म दीक्षा ग्रहण करने का कार्यक्रम किया गया था। बाद में हिन्दू धर्म ग्रंथ के पन्नों को जलाये जाने की बात सामने आई थी। घटना का एक वीडियो भी बनाया गया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कारवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।