_202313_102352.webp)
Delhi Girl Dragged Case । राजधानी दिल्ली के कंझावला कांड में जांच जारी है और लगातार पूछताछ के बाद अब इस मामले में नए खुलासे भी हो रहे हैं। आज दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि मृत युवती के साथ स्कूटी पर एक अन्य लड़की भी सवार थी, जो टक्कर के बाद घायल हो गई थी और हादसे के बाद डरकर भाग गई थी। जिस होटल से ये दोनों युवतियां निकली थी, वहां का भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने बरामद कर लिया है और दोनों को साथ में स्कूटी से रवाना होते देखा गया है। इसके अलावा होटल ने मैनेजर ने दावों ने अब इस मामले को उलझा दिया है। होटल के मैनेजर ने दावा किया कि उन दोनों लड़कियों के साथ होटल के कुछ लड़के भी थे और उन लोगों के बीच में कुछ विवाद के बाद मारपीट भी हुई थी। दिल्ली पुलिस को होटल मैनेजर ने बताया कि दोनों ही लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में बहस कर रही थीं, तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका, जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं। घटना से पहले मृतिका और उसकी दोस्त इसी होटल से साथ में स्कूटी पर सवार होकर साथ में निकली थी। पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है। उन्होंने बताया कि वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
#WATCH दिल्ली: CCTV फुटेज में मृतिक के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की।#KanjhawalaDeathCase pic.twitter.com/Ty5LaYHhLg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन पांच आरोपियों से भी कड़ी पूछताछ की, जिन्होंने गाड़ी को टक्कर मारी थी। पुलिस ने बताया कि भी आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27). मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ ने आरोपियों ने इस घटना के बारे में कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि अमित अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आया और सभी ने न्यू ईयर पार्टी के लिए मिलकर प्लान किया। 5 आरोपियों ने पार्टी के लिए मुरथल जाने की योजना बनाई थी।
जब हमने मृतिक के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया: दिल्ली पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023