यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanjhawala Death Case: अंजलि की दोस्त निधि को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस, पढ़िए अपडेट
Kanjhawala Death Case आरोपियों ने कार से उतरने के बाद तत्काल ऑटो में बैठकर फरार हो गए। ऑटो वहां पहले से खड़ा हुआ था।
By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 06 Jan 2023 08:47:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Jan 2023 11:57:47 AM (IST)
_202316_85932_m.webp)
Kanjhawala Death Case । दिल्ली पुलिस ने कंझावला केस के छठे आरोपी और कार मालिक आशुतोष को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष की कार के नीचे ही अंजली को घसीटा गया था। पुलिस को शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सभी आरोपियों ने हादसे के तत्काल बाद कार मालिक आशुतोष को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी थी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी आरोपी कार से उतरने के बाद ऑटो से भागे थे। आरोपियों ने कार से उतरने के बाद तत्काल ऑटो में बैठकर फरार हो गए। ऑटो वहां पहले से खड़ा हुआ था। इस बीच, ताजा खबर यह है कि दिल्ली पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह निधि से पूछताछ शुरू कर दी है। निधि और अंजलि दोस्त थे। दोनों ने 31 दिसंबर की रात पार्टी की थी और साथ में स्कूटी पर लौट रही थीं।
मनोज मित्तल ने कार की झुककर भी देखा था
पुलिस के मुताबिक कार से फरार होते समय पांचों आरोपियों में से एक मनोज मित्तल ने कार के पीछे की तरफ से झुक कर भी देखा था। इसके बावजूद वे सभी आशुतोष की कार को छोड़कर फरार हो गए।
अंकिता की सहेली बोले, मेरी सहेली को जानबूझकर घसीटा
इधर मृतका की सहेली और इस घटना की एकमात्र चश्मदीद गवाह ने पुलिस को बताया है कि कार में बैठे लोगों ने जानबूझकर अंकिता को मारा और घसीटा था। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है, उसमें सभी आरोपियों को देखा जा सकता है। फुटेज 1 जनवरी की सुबह 4.33 बजे का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी आरोपी बलेनो कार से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि गांव के पास कार से शव हटने के बाद सभी आरोपी रोहिणी सेक्टर-1 पहुंचे और यहां उन्होंने मालिक आशुतोष को कार सौंप दी थी।
सभी आरोपियों ने जब कार आशुतोष को सौंपी तो उन्होंने उसे इस घटना के बारे में भी जानकारी दे दी थी।