• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanjhawala Death Case: शराब पीकर स्कूटी चला रही थी अंजलि, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

Kanjhawala Death Case: 31 दिसंबर की रात दोनों के बीच होटल में झगड़ा हुआ था। झगड़ा पैसों को लेकर हुआ था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 07 Jan 2023 10:52:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Jan 2023 12:39:38 PM (IST)
Kanjhawala Death Case: शराब पीकर स्कूटी चला रही थी अंजलि, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा
Kanjhawala Death Case

Kanjhawala Death Case: दिल्ली में 31 दिसंबर की रात अंजलि की मौत के मामले में उसकी दोस्त निधि से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि हादसे के वक्त अंजलि शराब के नशे में थी। वह नशे की स्थिति में ही स्कूटी चला रही थी। इससे पहले निधि को लेकर नई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, निधि पहले ड्रग्स केस में गिरफ्तार हो चुकी है। यूपी पुलिस ने साल 2020 में उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। उसके साथ दो लड़के भी पकड़ाए थे। तब ये लोग कार में तेलंगाना से गांजा लेकर आए थे। अभी सभी लोग जमानत पर बाहर हैं। मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।

Kanjhawala Death Case: Anjali Murder Latest Updates

इस बीच, अंजलि का परिवार लगातार बयानबाजी कर रही है। अब अंजलि की बहन और मौसी ने खुलासा किया है कि छह महीने पहले भी अंजलि को मारने की कोशिश की गई थी। तब भी उसकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची थी और 15 दिन तक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।


अंजलि और निधि को लेकर यह जानकारी भी सामने आई है कि 31 दिसंबर की रात दोनों के बीच होटल में झगड़ा हुआ था। झगड़ा पैसों को लेकर हुआ था। यह भी पता चलता है कि हाल ही में निधि ने दिल्ली में लाखों रुपए का एक मकान खरीदा है। अब पुलिस पता लगा रही है कि इसके लिए पैसे कहां से आए थे। अंजलि और निधि के झगड़े की बात उनके दोस्तों ने भी बताई है।