• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanjhawala Case: 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजे गए सभी आरोपी, सीबीआई जांच की उठी मांग

Kanjhawala Hit and Run Case: कंझावला मामले में रोहिणी कोर्ट ने 5 आरोपियों की रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 05 Jan 2023 05:18:22 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Jan 2023 05:18:22 PM (IST)
Kanjhawala Case: 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजे गए सभी आरोपी, सीबीआई जांच की उठी मांग

Kanjhawala Hit and Run Case: दिल्ली का कंझावला मामले में आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस चर्चित हिट एंड रन केस के पांचों आरोपियों को रोहिणी कोर्ट में पेश किया और 5 दिनों की कस्टडी मांगी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद इन्हें 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ 304, 120 बी, 201 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं लोगों के गुस्से को देखते हुए सुरक्षा कारणों के इन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट के सामने दलील रखी थी कि इस मामले में आरोपियों से पूछताछ करना बाकी है। पुलिस ने कोर्ट में ये भी बताया कि ड्राइवर दीपक ने जो जानकारी दी थी वो गलत थी। आरोपी डेड बॉडी के साथ करीब दो घंटे तक घूमते रहे हैं। इनका सीसीटीवी फुटेज पेट्रोल पंप और ढाबे से लिया गया है, जिसे कन्फर्म करना है।

सीबीआई जांच की मांग

उधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल करते हुए इस मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अभी तक निधि का फोन भी रिकवर नहीं कर पाई। ना ही 13 किमी के दायरे में मौजूद सभी सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस को 2 बजे कॉल आया और उन्होंने 4 बजे एक्शन लिया। पुलिस हरकत में तब आई, जब 4 बजे कॉल कर उन्हें सड़क पर पड़ी लाश की खबर मिली।


naidunia_image

मामले में ताजा अपडेट

उधर, कंझावला मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में दो और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश चल रही है। यानी कुल 7 लोग इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों लोगों की पहचान आशुतोष और अंकुश के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर आरोपियों को ‘‘बचाने की कोशिश’’ कर रहे थे। वहीं पुलिस ने इस बात से भी इनकार किया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के साथ किसी तरह की बातचीत या संपर्क का सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि 18 टीमें मामले की जांच कर रही हैं और हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। आपको बता दें कि कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।