
LIVE Delhi Excise Policy Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक्साइज पॉलिसी मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से पूछताछ हो रही है। सीबीआई के सामने पेशी से पहले मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तार करने की है. मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।’ यही बात पार्टी नेता संजय सिंह ने भी कही।
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा, ‘मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा। मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गाँव में जाकर सारी जांच की, कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।’
माता जी का आशीर्वाद लेकर CBI हेडक्वार्टर जाते हुए | LIVE https://t.co/PW2lFX87UZ
— Manish Sisodia (@msisodia) October 17, 2022