
Maharashtra: महाराष्ट्र ने बीजेपी ने उद्धव ठाकरे गुट के प्रत्याशी की जीत का रास्ता साफ करते हुए मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट से चुनाव लड़ रही रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके का निर्विरोध जीतना तय हो गया है। बीजेपी के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि उनका प्रत्याशी इस सीट पर चुनाव जीत रहा था। बावजूद इसके अब पार्टी ने नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। यह सीट उद्धव ठाकरे गुट के नेता रमेश लटके के निधन की वजह से रिक्त हुई है। उद्धव ठाकरे ने उनकी पत्नी को ही यहां से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा, बाळासाहेबांची शिवसेना आणि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युतीचे उमेदवार मुरजी पटेल हे अंधेरी पूर्व विधानसभा मतदारसंघातील पोटनिवडणुकीतून अर्ज मागे घेतील. भाजपाच्या केंद्रीय आणि राज्य नेतृत्वाने हा निर्णय घेतला. @Murji_PatelBJP pic.twitter.com/lEXXyQq6RI
— Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) October 17, 2022
हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दिवंगत रमेश लटके के प्रति सम्मान जताने के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारने की अपील की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने भी उनके निर्विरोध निर्वाचन की मांग की थी। हालांकि बीजेपी की तरफ से मुरजी पटेल ने इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। लेकिन अब ऋतुजा के लिए पूरा मैदान खाली हो गया है।
महाराष्ट्र बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बावनकुले ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मुरजी पटेल, जिन्होंने भाजपा से नामांकन दाखिल किया था, अब इसे वापस ले लेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव जीत रहे थे और इस सीट पर पार्टी मजबूत स्थिति में है। लेकिनभाजपा ने पहले भी कुछ उपचुनाव नहीं लड़े थे और इसी क्रम में यह फैसला लिया गया है।