
Naba Kisore Das Attack। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा सीट से विधायक नबा किशोर दास का जानलेवा हमले में मौत हो गई है। रविवार को ASI गोपाल चंद्र दास ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर घायल हो गए हैं, उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे की है। यह घटना झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री दास को सीने में दो गोलियां सीने में लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दास ने दम तोड़ दिया।
ओडिशा में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) की गोलीबारी में जान गंवाने वाले स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि 29 से 31 जनवरी तक कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। दिवंगत मंत्री को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। राजधानी भुवनेश्वर में नब किशोर दास की मौत के दिन और अंत्येष्टि के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
#WATCH वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है: एडवोकेट राम मोहन राव, चश्मदीद https://t.co/MwglU5AzDA pic.twitter.com/Zk6pX0sit6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2023
झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा। pic.twitter.com/nPOrETXxcN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2023
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री नबा किसोर दास ब्रजराजनगर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान हमलावरों ने दास पर कम से कम 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, जब वह ब्रजराजनगर में एक जनसभा में भाग लेने जा रहे थे। उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई और इस दौरान हमलावर फरार हो गए।