• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nasik Factory Fire: आग में झुलसे लोगों से मिले सीएम शिंदे, 1 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

Nasik Factory Fire: अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री की आग में 1 की मौत हो गई, जबकि 17 झुलस गये।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Sun, 01 Jan 2023 03:34:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Jan 2023 06:10:25 PM (IST)
Nasik Factory Fire: आग में झुलसे लोगों से मिले सीएम शिंदे, 1 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

Nasik Factory Fire: महाराष्ट्र के नासिक जिले में साल के पहले दिन ही बड़ा हादसा हो गया। यहां के इगतपुरी में स्थित एक पॉली फिल्म उद्योग में रविवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में कई श्रमिक और फैक्ट्री के वर्कर्स आए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना में झुलसे एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 14 मजदूर बुरी तरह झुलस गये हैं। इन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।नासिक नगर निगम और आसपास के इलाकों की कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को काबू करने की कोशिश में जुटी हैं। जिले के उपायुक्त सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद भी इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आग बुझाने में लग रहा वक्त

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि नासिक के मुंडेगांव गांव में सुबह 11 बजे एक बड़े बॉयलर में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई। नासिक नगर निगम के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग विकराल रूप से फैल रही है। फैक्ट्री में जिस तरह का कच्चा माल था, उससे आग लगातार फैलती जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।