• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIA Raids Today: देशभर के 50 शहरों में एनआईए के छापे, गैंगस्टर पर कसा जा रहा शिकंजा

NIA Raids Today: एनआईए ने हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पर भी छापा मारा। एनआईए की टीम सुबह चार बजे सेठी के घर पहुंची। यह भारत और विदेश...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 18 Oct 2022 11:49:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Oct 2022 11:49:43 AM (IST)
NIA Raids Today: देशभर के 50 शहरों में एनआईए के छापे, गैंगस्टर पर कसा जा रहा शिकंजा

NIA Raids Today: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को उत्तर भारत के 50 से अधिक शहरों में छापे मारे। यह कार्रवाई इलाके के कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ की गई। आरोप हैं कि ये अपराधी आतंकियों के साथ मिले हैं और ड्रग्स के धंधे में भी लिप्त हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार सुबह से छापेमारी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर, ड्रग तस्करों के बीच गठजोड़ खत्म करने की कवायद है।

एनआईए की इस कार्रवाई के पीछे दिल्ली पुलिस से जुड़े दो मामले हैं। मामलों की गंभीरता देखते हुए इसी साल 26 अगस्त को एनआईए ने जांच शुरू की थी। गैंगस्टरों और आतंकवादी समूहों के बीच सांठगांठ के साथ ही यह भी पता चला है कि कई गिरोह को नेताओं का सहयोग प्राप्त है। जांच के दौरान पता चला कि ये गैंगस्टर भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सक्रिय थे।


मंगलवार को कार्रवाई के तहत एनआईए ने हरियाणा के झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के घर पर भी छापा मारा। एनआईए की टीम सुबह चार बजे सेठी के घर पहुंची। डीएसपी सहित स्थानीय पुलिस भी एनआईए टीम के साथ थी। सेठी के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई और उसकी संपत्ति, बैंक विवरणों की जांच की गई। एनआईए की टीम करीब पांच घंटे सेठी के घर पर थी।

नरेश सेठी हत्या और फिरौती सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल था। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में कै है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जुड़ा है।

एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टर अपने अपराधों को अंजाम देने के लिए साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर रहे है। इसमें व्यापारियों और अन्य पेशेवरों से जबरन वसूली कॉल भी शामिल हैं। एनआईए की जांच से यह भी पता चला है कि आतंकवादियों, गैंगस्टरों और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोहों और नेटवर्कों के बीच एक गहरी साजिश थी, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह से काम कर रहे थे।